एक्सप्लोरर

Raayan Box Office Collection Day 2: 'रायन' ने दो दिन में किया छप्परफाड़ कलेक्शन, धनुष ने तोड़ा अपनी इस हिट फिल्म का रिकॉर्ड

Raayan Box Office Collection Day 2: 'रायन' पहले दिन के कलेक्शन के साथ धनुष के करियर की बेस्ट ओपनर बन गई थी. फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कलेक्शन किया है और 'कैप्टन मिलर' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Raayan Box Office Collection Day 2: साउथ स्टार धनुष की तमिल एक्शन-ड्रामा 'रायन' थिएटर्स में छा गई है. फिल्म 26 जुलाई को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज की गई और इसने दमदार ओपनिंग कर डाली. तीन भाषाओं में रिलीज हुई 'रायन' पहले दिन के कलेक्शन के साथ धनुष के करियर की बेस्ट ओपनर बन गई थी. वहीं अब महज दो दिनों में फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'रायन' ने पहले दिन 13.65 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग ली. इससे पहले धनुष की किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इतनी कमाई नहीं की थी. वहीं अब दूसरे दिन भी 'रायन' ने 13.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दो दिन में कुल 27.5 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है.

'रायन' के दो दिन का कलेक्शन

दिन कलेक्शन
Day 1  ₹ 13.65 करोड़
Day 2 ₹ 13.85 करोड़
कुल ₹ 27.5 करोड़

'रायन' ने दी 'कैप्टन मिलर' को मात
धनुष की फिल्म 'रायन' महज तीन भाषाओं- तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई है. फिल्म ने दो दिन में 27 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन करके अपनी हिट फिल्म 'कैप्टन मिलर' को पछाड़ दिया है. 'कैप्टन मिलर' इसी साल 12 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पहले दिन 8.7 करोड़ और दूसरे दिन 7.45 करोड़ यानी दो दिन में कुल 16.15 करोड़ रुपए कमाए थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

'रायन': कहानी, स्टार कास्ट और बजट
बता दें कि 'रायन' धनुष स्टारर 50वीं फिल्म है और इसका बजय 90 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. फिल्म की कहानी की बात करें तो ये अपने परिवार के मारे जाने के बाद, एक शख्स के बदला लेने की कहानी है. फिल्म को खुद धनुष ने डायरेक्ट किया है जिसमें संदीप किशन, प्रकाश राज, दुशारा विजयन, अपर्णा बालमुरली, सेल्वाराघवन और कालिदास जयराम जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें: करीना कपूर और अनंत अंबानी के बीच का ये कनेक्शन जानते हैं आप, तैमूर हैं वजह

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenin Box office Collection: 'धमाल 4' के आगे नहीं थमी तेलुगु फिल्म 'लेनिन', ओपनिंग वीकेंड पर बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
'धमाल 4' के आगे नहीं थमी तेलुगु फिल्म 'लेनिन', ओपनिंग वीकेंड पर बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Sunday Box Office Collection: संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Lenin Box Office Day 3 Worldwide: दुनियाभर में 'लेनिन' का तहलका, तीन दिन में धुआंधार कमा डाले करोड़ो, अखिल अक्किनेनी की बनी सबसे बडी हिट
दुनियाभर में 'लेनिन' का तहलका, तीन दिन में धुआंधार कमा डाले करोड़ों, जानें- कलेक्शन
इस देश में बिना कट के रिलीज होगी 'जन नायकन', मिनटों में बिके हजारों टिकट, एडवांस बुकिंग में किया धमाका
इस देश में अनकट रिलीज होगी 'जन नायकन', एडवांस बुकिंग में धमाका, मिनटों में बिके हजारों टिकट

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget