एक्सप्लोरर

Pushpa 2: 'श्रीवल्ली' का इस बार होगा दमदार अंदाज, रश्मिका के बर्थडे पर मेकर्स ने शेयर किया पहला लुक

Pushpa 2: रश्मिका मंदाना आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. रश्मिका के बर्थडे के मौके पर पुष्पा 2 के मेकर्स ने उनका लुक शेयर कर दिया है. श्रीवल्ली दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं.

Pushpa 2: रश्मिका मंदाना साउथ के साथ बॉलीवुड में भी धमाल मचा रही हैं. बॉलीवुड में भी वो मेकर्स की पहली पसंद बनती जा रही हैं. रश्मिका को बॉलीवुड में कदम रखे ज्यादा समय नहीं हुआ है फिर भी उन्हें हर कोई पसंद कर रहा है. पुष्पा के बाद से रश्मिका हर जगह छा गई हैं. अब रश्मिका की पुष्पा 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. आज रश्मिका अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं. रश्मिका के जन्मदिन को पुष्पा 2 के मेकर्स ने और स्पेशल बना दिया है. आज पुष्पा 2 से श्रीवल्ली का लुक शेयर कर दिया गया है. जिसमें रश्मिका का दमदार लुक है. 

पोस्टर में रश्मिका साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने काफी हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है. इस पोस्टर में लोगों का ध्यान रश्मिका के माथे पर लगे सिंदूर पर जा रहा है.  रश्मिका के एक्सप्रेशन एकदम गुस्से वाले लग रहे हैं. पोस्टर पर हैप्पी बर्थडे श्रीवल्ली भी लिखा है.

मेकर्स ने फैंस को दिया गिफ्ट
मेकर्स ने रश्मिका के बर्थडे पर लुक पोस्टर शेयर करके फैंस को गिफ्ट दे दिया है. उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'लोगों का दिल चुराने वाली श्रीवल्ला उर्फ रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई.'

फैंस कर रहे हैं तारीफ
रश्मिका के लुक की फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. एक फैन ने लिखा- श्रीवल्ली और फायर इमोजी पोस्ट की. वहीं कई फैंस हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. कुछ ही देर में लाखों लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं.

8 अप्रैल को रिलीज होगा टीजर
पुष्पा 2 द रुल का टीजर रिलीज होने के लिए तैयार है. 8 अप्रैल को फिल्म का टीजर रिलीज होगा. मेकर्स ने श्रीवल्ली के लुक के साथ इसकी जानकारी दे दी है. जिसके बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

पुष्पा 2 की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जन, फहाद फासिल, रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 15 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: हिंदू परिवार में पैदा हुए, धर्म बदलकर बने क्रिश्चियन, आज बड़े-बड़ों को उंगलियों पर नचाते हैं, पहचाना कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Peddi Box Office Closing Collection: राम चरण की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, बनी टॉलीवुड की 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'पेद्दी' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस: राम चरण की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, बनी टॉलीवुड की 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Lenin Box office Collection: 'धमाल 4' के आगे नहीं थमी तेलुगु फिल्म 'लेनिन', ओपनिंग वीकेंड पर बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
'धमाल 4' के आगे नहीं थमी तेलुगु फिल्म 'लेनिन', ओपनिंग वीकेंड पर बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Sunday Box Office Collection: संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Lenin Box Office Day 3 Worldwide: दुनियाभर में 'लेनिन' का तहलका, तीन दिन में धुआंधार कमा डाले करोड़ो, अखिल अक्किनेनी की बनी सबसे बडी हिट
दुनियाभर में 'लेनिन' का तहलका, तीन दिन में धुआंधार कमा डाले करोड़ों, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget