एक्सप्लोरर

कास्टिंग काउच के दर्द से गुजरी एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, बोलीं- 'ए-लिस्ट एक्टर ने अकेले मिलने बुलाया था'

Isha Koppikar Shared Casting Couch Experience: ईशा कोप्पिकर को 18 साल की उम्र में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था. उन्होंने बताया कि ए-लिस्ट एक्टर ने उन्हें अकेले मिलने के लिए बुलाया था.

Isha Koppikar Shared Casting Couch Experience: ईशा कोप्पिकर ने साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक में काम किया है. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है. हाल ही में ईशा ने खुलासा किया कि महज 18 साल की उम्र में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एक ए-लिस्ट एक्टर ने उन्हें अकेले मिलने के लिए बुलाया था.

सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में ईशा कोप्पिकर ने कहा- 'ये कभी नहीं था कि आप क्या कर सकते हैं. हीरो और एक्टर तय करते थे. आपने #MeToo के बारे में सुना है और अगर आपके पास वैल्यू होती तो ये बहुत मुश्किल होती. मेरे समय में कई एक्ट्रेसेस ने इंडस्ट्री छोड़ दी. या तो लड़कियों ने हार मान ली. ऐसे बहुत कम लोग हैं जो अभी भी इंडस्ट्री में हैं और उन्होंने हार नहीं मानी है और मैं उनमें से एक हूं.'

सेक्रेटरी ने किया था कास्टिंग काउच के लिए कॉन्टैक्ट
ईशा कोप्पिकर ने आगे बताया कि महज 18 साल की उम्र में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं 18 साल की थी जब एक सेक्रेटरी और एक एक्टर ने मुझसे कास्टिंग काउच के लिए कॉन्टैक्ट किया था. उन्होंने मुझसे कहा कि काम पाने के लिए तुम्हें एक्टर्स के साथ फ्रेंडली रहना होगा. मैं बहुत मिलनसार हूं, लेकिन फ्रेंडली का क्या मतलब है? मैं इतनी फ्रैंक हूं कि एकता कपूर ने एक बार मुझसे कहा था कि कुछ रूड रवैया अपनाओ.'

ए-लिस्ट एक्टर ने अकेले मिलने बुलाया
अयालान एक्ट्रेस ने आगे खुलासा किया कि एक बार उन्हें एक ए-लिस्ट एक्टर ने उनसे अकेले में मिलने के लिए कहा था. ईशा ने कहा- 'जब मैं 23 साल की थी तो एक एक्टर ने मुझे अपने ड्राइवर या किसी और के बिना, अकेले मिलने के लिए कहा. क्योंकि ऐसी अफवाहें थीं कि उसके दूसरी एक्ट्रेसेस के साथ संबंध थे. उन्होंने कहा कि उनके बारे में पहले से ही कंट्रोवर्सी हैं और स्टाफ अफवाहें फैलाता है. लेकिन मैंने इनकार कर दिया और उनसे कहा कि मैं अकेले नहीं आ सकता. वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ए-लिस्ट एक्टर थे.'

गलत तरीके से छूते थे लोग
ईशा ने ये भी बताया कि एक्टर्स और डायरेक्टर के सेक्रेटरी उन्हें गलत तरीके से छूते थे. उन्होंने कहा- 'वे यूं ही नहीं आएंगे और आपको गलत तरीके से नहीं छूएंगे. वे आपकी बांह दबाएंगे और गंदे तरीके से कहेंगे कि हीरोज के साथ बहुत दोस्ती करनी पड़ेगी.'

इन फिल्मों में दिखीं ईशा कोप्पिकर
बता दें कि ईशा कोप्पिकर आखिरी बार तमिल फिल्म 'अयलान' में नजर आई थीं. इससे पहले वे 'फिजा', 'प्यार, इश्क और मोहब्बत', 'हैलो डार्लिंग' और 'सलाम ए इश्क' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: बिकिनी में फ्लॉन्ट किया फिगर, मोनोकिनी पहन पूल में उतरीं... करिश्मा तन्ना की सिजलिंग फोटोज देख हो जाएंगे मदहोश!

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
संगीतकार देवा का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, CM विजय का ऐलान, रजनीकांत ने भी दी विदाई
संगीतकार देवा का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, CM विजय का ऐलान, रजनीकांत ने भी दी विदाई
सर्जरी के बाद Jr NTR की ‘ड्रैगन’ में वापसी, शुभ मुहूर्त में फिर शुरू की शूटिंग
सर्जरी के बाद Jr NTR की ‘ड्रैगन’ में वापसी, शुभ मुहूर्त में फिर शुरू की शूटिंग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget