एक्सप्लोरर

Arvind Joshi Death: शरमन जोशी के एक्टर और डायरेक्टर पिता अरविंद जोशी का निधन

Sharman Joshi Father Arvind Joshi Passes Away: गुजराती थिएटर का एक बेहद लोकप्रिय नाम रहे हैं अरविंद जोशी, कई हिंदी और गुजराती फिल्मों में भी किया काम. वो 84 साल के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. अभिनेता और अरविंद जोशी के समधी प्रेम चोपड़ा ने एबीपी न्यूज़ से उनकी मौत की पुष्टि की.

मुम्बई : अभिनेता शरमन जोशी के पिता और गुजराती थिएटर की दुनिया में अभिनेता और निर्देशक के रूप में अपनी पहचान रखनेवाले अरविंद जोशी का आज सुबह तकरीबन 3.00 बजे मुम्बई के जुहू स्थित नानावटी अस्पताल में निधन हो गया. वो 84 साल के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. अभिनेता और अरविंद जोशी के समधी प्रेम चोपड़ा ने एबीपी न्यूज़ से उनकी मौत की पुष्टि की.
अरविंद जोशी ने कई हिट गुजराती फिल्मों में काम किया, मगर उनकी पहचान गुजराती नाटकों में अभिनय करने और गुजराती नाटकों के निर्देशक के तौर पर बनीं. अगर हिंदी फिल्मों की बात करें तो अरविंद जोशी ने 'इत्तेफाक', ''शोले' अपमान की आग, 'खरीदार', 'ठीकाना' 'नाम' जैसी तमाम फिल्मों में सहायक कलाकार के तौर पर छोटी-छोटी भूमिकाएं भी निभाईं थीं. उन्होंने कई हिंदी सीरियलों में भी काम किया था.
अरविंद जोशी के समधी और जाने-माने एक्टर प्रेम चोपड़ा ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "अरविंद एक बहुत ही नेकदिल इंसान थे. वे पिछले 2 हफ्तों से नानावटी अस्पताल में भर्ती थे. उम्र संबंधी तमाम बीमारियों से जुड़ी जटिलताओं की वजह उनकी तबीयत काफी खराब हो गयी थी और इसीलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. गुजराती थिएटर में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा."
अरविंद जोशी का अंतिम संस्कार आज मुम्बई के विले पार्ले स्थित श्मशान भूमि में हिंदू रीति रिवाज के साथ आज सुबह 11.00 और 12.00 के बीच किया जाएगा.
वे अपने पीछे पत्नी, बेटे शरमन जोशी और बेटी मानसी जोशी रॉय को छोड़ गये हैं. मानसी भी टेलीविजन में एक्टिंक की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं और वे एक्टर रोहित रॉय की पत्नी हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर की मौत पर मेडिकल बुलेटिन, डॉक्टर ने बताया उस रात का पूरा घटनाक्रम
नाना पाटेकर की मौत पर मेडिकल बुलेटिन, डॉक्टर ने बताया उस रात का पूरा घटनाक्रम
नाना पाटेकर की 15 दिन पहले शेखर सुमन से हुई थी फोन पर बात, जानें क्या हुई थी बातचीत
निधन से 15 दिन पहले शेखर सुमन से हुई थी नाना पाटेकर की बात, जानें क्या हुई थी बातचीत
नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो आया सामने, गणेश उत्सव में इस अंदाज में दिखे थे एक्टर
गणेश उत्सव में आखिरी बार दिखे थे नाना पाटेकर, सामने आया वीडियो
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget