एक्सप्लोरर

एक्टर संदीप नाहर की मौत का मामला, फेसबुक से वीडियो लिंक हुआ डिलीट

Sandeep Nahar Suicide: संदीप नाहर मौत मामले में नया मोड़ आ गया है. संदीप नाहर के वीडियो को फेसबुक से हटा दिया गया है जिसे उन्होंने सुसाइड से पहले अपलोड किया था.

कई बड़ी फिल्मों में नज़र आ चुके एक्टर संदीप नाहर ने सोमवार को सुसाइड कर लिया. उससे पहले उन्होंने एक वीडियो अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था. इस वीडियो को फेसबुक से हटा दिया गया है. इसे किसने हटाया और क्यों? इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं.

इस मामले की जांच कर ही मुम्बई पुलिस ने कहा कि पुलिस ने उस वीडियो को फेसबुक से नहीं डिलीट किया है. ये जांच हो रही है कि आखिर उसे किसने वहां से हटाया है.

आपको बता दें कि सुसाइड से पहले संदीप नाहर ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए और उसका वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया था लेकिन अब संदीप नाहर के फेसबुक अकाउंट से 2020 के सभी पोस्ट डिलीट कर दिए गए.

वीडियों में संदीप क्या कहते दिखे थे

10 मिनट के वीडियो में संदीप नाहर कह रहे हैं, ''मुझे आपने कई फिल्मों में देखा होगा. एमएस धोनी में मैंने छोटू भैया का किरदार निभाया था. आज यह वीडियो बनाने का मकसद है. मकसद ये है कि हमारी जिंदगी में कई प्रॉब्लम चल रही है. मैं दिमागी तौर पर स्टेबल नहीं हूं. इसकी वजह मेरी पत्नी कंचन शर्मा है. डेढ़-दो साल से मैं ट्रॉमा से गुजर रहा हूं. मैंने पत्नी को बार-बार समझाया है. 365 दिन लड़ना. हर रोज सुसाइड की बात करना. वो कहती है मैं मर जाऊंगी और तुझे फंसा दूंगी.''

संदीप वीडियो में आगे कहते हैं, ''मैं परेशान हो चुका हूं. मेरी फैमिली को गाली देती है. मां को गाली देती है. मैं उसके सामने घर वालों का फोन नहीं उठा पाता हूं. मेरा नाम किसी से भी जोड़ देती है. शक करती है. शक का इलाज नहीं है. हर समय लड़ती है. पिछले दिनों घर से भाग गई थी. मैं फिर ढूंढने लगा. इसकी मां इसका साथ देती है. केस करने की धमकी देती है.'' संदीप नाहर आगे कहते हैं कि कंचन का 2015-16 में एक एक्स था. जिसके साथ छह साल ये रही है. इसने अपने एक एक्स को जेल भिजवाया एक झूठे केस में. मैंने इससे तरस खाकर शादी की थी. साथ देने के लिए 2019 की बात है. हमारी नहीं बनी. कोरोना की वजह से जब घर गया तो वहां उसका वेलकम किया. उन्होंने कहा, ''दोस्तों अगर मैं कुछ करता हूं तो घर वालों को ये (कंचन) परेशान नहीं करे. मेरी फैमिली से ये बहुत नफरत करती है. केस नहीं करे. बुलेट डैडी को देना चाहता हूं. चेन मां को देना चाहता हूं. कैश कंचन ले जाए. उसे गलतियों का कभी एहसास नहीं होता है. मैं चाहता हूं कि गलतियों का एहसास हो. अगर वो आगे शादी करती है तो उसके दिमाग का कोई इलाज जरूर करा दे.'' पुलिस ने कहा- हमने नहीं हटवाया

पुलिस का स्पष्ट कहना है कि उन्होंने इस मामले में अभी तक फेसबुक को भी कोई रिक्वेस्ट नहीं भेजी थी, ऐसे में वीडियो किसने डिलीट किया उसकी जांच करेंगे.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द पैराडाइज' या 'द वन', मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर कौन पास? जानें कलेक्शन
'द पैराडाइज' या 'द वन', मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर कौन पास? जानें कलेक्शन
BB20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी, उदिति ने बताया क्यों हुआ ब्रेकअप?
'बिग बॉस 20': आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी, उदिति ने बताया क्यों हुआ ब्रेकअप?
'आप झूठ बोल रहे हैं...' पद्मावत के जौहर वाले बयान पर स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी, बताया ये सच
'आप झूठ बोल रहे हैं...' पद्मावत के जौहर वाले बयान पर स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी
सूर्या संग फिल्म लेकर आएंगे एसएस राजामौली, डिटेल्स बताने से किया इंकार!
सूर्या संग फिल्म लेकर आएंगे एसएस राजामौली, डिटेल्स बताने से किया इंकार!

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget