एक्सप्लोरर

Allu Arjun की 'पुष्‍पा 2' का बजट होगा इस बार हैरान करने वाला, रिलीज डेट को लेकर भी मिला ये बड़ा हिंट

Allu Arjun Pushpa 2: अल्‍लू अर्जुन के चाहने वालों की नजर 'पुष्‍पा 2' से जुड़े हर एक अपडेट पर लगातार बनी हुई है. इस बार बजट और रिलीज डेट को लेकर बड़ा हिंट मिला है.

Know About Pushpa 2 Budget and Release Date: इन दिनों बॉलीवुड फिल्‍मों पर साउथ फिल्‍में भारी पड़ रही हैं. साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री वाले भी बखूबी ये समझ गए हैं. इसलिए फिल्‍में बनाने को लेकर वो और भी चौकन्‍ने हो गए हैं. किसी भी चीज में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. फिर चाहे बात बजट की ही क्‍यों ना हो. अब ‘पुष्‍पा 2’ (Pushpa 2) के मेकर्स को ही ले लीजिए. ‘पुष्‍पा: द राइज’ ने कितना धमाल मचाया था, ये अब बताने की कोई जरूरत नहीं. 

अल्‍लू अर्जुन (Allu Arjun) के स्‍वैग ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्‍मों को बॉक्‍स ऑफिस पर धो डाला. अब ऐसे में सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के सिनेमा प्रेमी ‘पुष्‍पा 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और मेकर्स भी उनकी उम्‍मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश में लगे हुए हैं. 

‘पुष्‍पा: द रूल’ को और जोरदार बनाने के लिए विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की भी फिल्‍म में एंट्री की खबर है. फहद फासिल (Fahadh Faasil) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) तो पहले से हैं ही. कई हैरान करने वाले एक्‍शन सीक्‍वेंस के भरमार होने की भी खूब चर्चा है. 

पूरी फिल्‍म पर 500 करोड़ का खर्च 

पूरी फिल्‍म का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है. जाहिर सी बात है कि फिल्‍म को और बड़े स्‍तर पर क्रियेट करना है तो बजट पर बेहिसाब पैसा तो बहेगा ही. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पहले ‘पुष्‍पा 2’ का बजट 350 करोड़ बताया जा रहा था. अब एक प्रोड्यूसर वाई रवि शंकर के हवाले से बताया जा रहा है कि इसके लिए 500 करोड़ की जरूरत पड़ेगी. बिजनेस टुडे मैगजीन से बातचीत में कहा कि उन्‍हें अभी भी नॉर्थ इंडिया में ‘पुष्‍पा’ को प्रमोट नहीं कर पाने का मलाल है. शंकर के मुताबिक, इस बार प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा. ‘पुष्‍पा 2’ के प्रमोशन पर पांच गुना ज्‍यादा खर्च किया जाएगा. 

रिलीज डेट पर सामने आया ये हिंट 

बातचीत के दौरान शंकर ने ‘पुष्‍पा 2’ ( Pushpa 2) की रिलीज डेट को लेकर भी बड़ा हिंट दिया. उन्‍होंने कहा कि वह अगस्‍त 2023 तक फिल्‍म को रिलीज कर देना चाहते हैं. पहले की रिपोर्टों के मुताबिक, दिसंबर 2022 तक इसको रिलीज करने की योजना थी. जाहिर सी बात है कि मेकर्स इसकी रिलीज को लेकर कोई जल्‍दबाजी नहीं करना चाहते हैं. 'पुष्‍पा' को लेकर उन्‍हें उम्‍मीद नहीं थी कि यह साउथ से बाहर भी इतना बड़ा धमाका कर पाएगी, मगर अब देश भर में 'पुष्‍पा 2' के क्रेज को देखते हुए इसे भुनाने में मेकर्स पूरी मेहनत से लगे हुए हैं. 

यह भी पढ़ें: Disha Patani को बिल्कुल नहीं पसंद खुद को स्क्रीन पर देखना, तो फिर कैसे देखती हैं अपनी सभी फिल्में?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget