एक्सप्लोरर

माता-पिता की मौत के बाद अकेले पड़े यूट्यूबर भुवन बाम, इंटरव्यू के दौरान छलका दर्द, बोले- 'जो हो गया...'

Bhuvan Bam Opens Up Upon His Parents Death: भुवन बाम सोशल मीडिया के स्टार हैं. साथ ही वह अपने अभिनय की शुरुआत भी कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने अपने माता-पिता के निधन के बारे में बात की.

Bhuvan Bam Opens Up Upon His Parents Death:  भुवन बाम यूट्यूब के मशहूर स्टार हैं. वह बीबी की वाइन्स के लिए सुर्खियों में रहते हैं. उनके वीडियोज दुनियाभर में चर्चा में रहते हैं. इसके अलावा वह अपने एक्टिंग करियर की भी शुरुआत कर चुके हैं. साल 2023 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उनकी सीरीज ताजा खबर रिलीज हुई थी. हालांकि यह बहुत चली तो नहीं, लेकिन हाल ही में भुवन बाम एक इंटरव्यू के दौरान काफी भावुक नजर आए. दरअसल उन्होंने कोविड के दौरान अपने माता-पिता की मौत के बारे में बात की. इस वजह से वह सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं. 

माता-पिता को याद कर भावुक हुए भुवन
वी आर युवा के बी ए मैन यार के साथ दिए एक इंटरव्यू के दौरान भुवन अपने माता-पिता को खोने के बारे में बात करते हुए काफी भावुक हो गए. उन्होंने कहा, ‘मैं अभी भी इस भावना को व्यक्त करने में असमर्थ हूं और यही कारण है कि मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करता’. यह पल सच में उनके नॉर्मल व्यवहार से बिल्कुल अलग था. जिससे उनके फैंस भी यूट्यूबर के लिए परेशान हो गए. हालांकि उन्होंने कहा, ‘जो हो गया उसे सोचकर कोई फायदा नहीं’.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhuvan Bam (@bhuvan.bam22)

भुवन के पिता को थी शराब की लत
हालांकि यह पहला मौका था जब भुवन ने अपने माता-पिता के जाने के दुख के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की है. इस दौरान उन्होंने परेशान होने, दिल टूटने के बावजूद अपना काम जारी रखा और फैंस को खुश करते हुए आज भी लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा भुवन बाम ने इस बातचीत में अपने पिता की शराब की लत के बारे में भी खुलकर बात की है.

भुवन ने पिता के बारे में की बात
भुवन ने कहा कि उन्होंने अपनी समस्या को जड़ से समझने की कोशिश की, लेकिन उनके पिता का कहना था कि उनको अकेले छोड़ दिया जाए. भुवन ने बताया कि कई रातें ऐसी भी होती थीं, जब उनके पिता चीख रहे होते थे और फैंस बाहर खड़े होकर उनकी एक झलक का इंतजार कर रहे होते थे. भुवन का कहना था कि उन्होंने अपने पिता से बात भी की थी, लेकिन वह शराब के लती हो चुके थे. 

भुवन बाम के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कुछ दिन पहले ताजा खबर के दूसरे पार्ट की घोषणा की है. इस सीरीज में श्रिया पिलगांवकर लीड रोल में नजर आने वाली है. यह वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी.

यह भी पढ़ें: ओटीटी पर कब रिलीज हो रही है विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की ‘बैड न्यूज’? इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही ये 10 फिल्में, कोर्टरूम ड्रामा से लेकर एक्शन फिल्में तक मचा रही धमाल
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही ये 10 फिल्में, कोर्टरूम ड्रामा से लेकर एक्शन फिल्में तक मचा रही धमाल
Alpha OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ओटीटी पर कब और कहां होगी स्ट्रीम? यहां जानें पूरी डिटेल
थिएट्रिकल रन के बाद आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ओटीटी पर कब और कहां होगी स्ट्रीम? यहां जानें पूरी डिटेल
'मैं वर्जिन हूं...' शिल्पा शिंदे ने उड़ाया शिवांगी जोशी का मजाक, शो में मिमिक्री करना पड़ा भारी
'मैं वर्जिन हूं...' शिल्पा शिंदे ने उड़ाया शिवांगी जोशी का मजाक, शो में मिमिक्री करना पड़ा भारी
Lock Upp Season 2: शो से बाहर हुईं माधुरी ग्रोवर, जाते-जाते आकांक्षा चौधरी को दे गईं बड़ा सरप्राइज, रो पड़े रितेश देशमुख
लॉक अप 2: शो से बाहर हुईं माधुरी ग्रोवर, जाते-जाते आकांक्षा चौधरी को दे गईं बड़ा सरप्राइज, रो पड़े रितेश देशमुख

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget