एक्सप्लोरर

Panchayat का अगल सीजन कब आएगा, IIFA में 'सचिव जी' जीतू भईया ने किया खुलासा

Panchayat Season 4: सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले प्राइम वीडियो के शो पंचायत के 3 सीजन आने के बाद इसके चौथे सीजन का इंतजार है. अब पंचायत एक्टर जितेंद्र कुमार ने इसकी रिलीज पर खुलासा किया है.

Panchayat Season 4: हिट सीरीज ‘पंचायत’ में अपने काम के लिए मशहूर अभिनेता जितेंद्र कुमार ने राजस्थान में आयोजित आईफा के 25 वें सीजन के साथ पंचायत के चौथे सीजन पर बात की. दर्शकों को हिंट देते हुए उन्होंने कहा कि उनका पसंदीदा शो 'पंचायत' जल्द आने वाला है.

ब्लैक टक्सीडो सूट पहने अभिनेता ने आईफा 2025 के ग्रीन कार्पेट पर मीडिया से बात की. उन्होंने मीडिया से कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं. मैं आईफा टीम को 25 साल पूरे करने पर बधाई देना चाहता हूं. आईफा में डिजिटल अवार्ड्स और कलाकारों को सम्मान देते देखना बहुत अच्छा लगा.”

कब आएगा पंचायत 4

उन्होंने आगे कहा, “मैं यह देखकर बहुत खुश हूं कि आईफा का आयोजन राजस्थान में हो रहा है, जहां से मैं ताल्लुक रखता हूं. सभी सितारों और फिल्म कलाकारों को दर्शकों से बहुत प्यार मिलेगा, मैं इसकी गारंटी दे सकता हूं, जयपुर के लोग रत्न हैं.”

'पंचायत' के चौथे सीजन पर अपडेट शेयर करते हुए अभिनेता ने कहा, " 'पंचायत' के चौथे सीजन पर काम चल रहा है और उम्मीद है कि शो जल्द ही रिलीज होगा."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jitendra Kumar (@jitendrak1)

पिछले साल शुरू हो चुकी है सीजन 4 की शूटिंग

पिछले साल अक्टूबर में सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हुई थी, जिसकी झलक निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर दिखाई थी. शो के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर सीरीज की शूटिंग की तस्वीरें शेयर की थी.

‘पंचायत’ में जितेंद्र कुमार ‘सचिव जी’ की भूमिका में हैं, साथ ही रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, संविका, चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवर और पंकज झा जैसे बेहतरीन कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं. 'पंचायत' ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित एक दिल को छू लेने वाली कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर सीरीज है. इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है और इसकी पटकथा चंदन कुमार ने लिखी है.

यह शो अभिषेक (जितेंद्र कुमार) के जीवन पर आधारित है, जिसे फुलेरा गांव में ग्राम पंचायत का सचिव नियुक्त किया जाता है. गांव के जीवन से नाखुश अभिषेक पंचायत कार्यालय में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर देता है. अपनी यात्रा के दौरान अभिषेक प्रधान-पति (रघुबीर यादव), गांव के प्रधान (नीना गुप्ता), प्रहलाद चा (फैसल मलिक) और ग्राम पंचायत के कार्यालय सहायक विकास (चंदन रॉय) का खास दोस्त बन जाता है.

और पढ़ें: Salman Khan की Sikandar ही तोड़ेगी Pushpa 2 का Box Office रिकॉर्ड, रिलीज से पहले सामने आया जादुई आंकड़ा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
निरहुआ से प्यार करती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस बोली- परिवार के बाद सबसे ज्यादा भरोसा उन पर
'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
'द ट्रेटर्स' में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक नहीं होंगे बोर, रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget