एक्सप्लोरर

‘पंचायत सीजन 3’ ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को बुरी तरह पछाड़ा, OTT पर टॉप 5 की लिस्ट में ये शोज भी शामिल

Most Viewed OTT Shows: ओटीटी पर बहुत से शोज पसंद किए जाते हैं, लेकिन ऑर्मेक्स मीडिया की रिपोर्ट की मानें तो इस बार पंचायत सीजन 3 ने कपिल शर्मा के शो को पीछे छोड़ दिया है.

Most Viewed OTT Shows: ओटीटी प्लेटफॉर्म आम आदमी की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है. सिनेमाघरों से ज्यादा आज लोग ओटीटी पर कंटेट देखना पसंद करते हैं. ज्यादातर ऑडियंस ओटीटी पर अपना समय बिता रही है. यही वजह है कि ओटीटी पर नए चेहरे तो आते ही हैं, साथ ही बॉलीवुड सितारे भी डिजिटल का हिस्सा बनने से नहीं कतराते. इसी क्रम में ऑर्मेक्स की रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें पंचायत 3 वेब सीरीज ने कपिल शर्मा के शो को बुरी तरह पटखनी दे दी है. चलिए देखते हैं कि इस लिस्ट में और कौन से शोज शामिल हैं. 

पंचायत सीजन 3
पंचायत की कहानी उत्तर प्रदेश के जिला बलिया के फुलेरा गांव की है. इस सीरीज के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं, जो कि खूब पसंद किए गए और अब तीसरा भी रिलीज हुआ है. इस सीरीज में जीतेन्द्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सानविका, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार आदि अहम भूमिका में हैं. यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर है. ऑर्मेक्स की रिपोर्ट की माने तो सीरीज को अब तक 12.0 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. 

द ग्रेट इंडियन कपिल शो
कपिल शर्मा का शो अब टीवी से ओटीटी पर आ चुका है. इस शो में पहले की तरह गेस्ट अपनी फिल्मों और शोज के प्रमोशन के लिए आते हैं. कपिल शर्मा के शो में इस बार सुनील ग्रोवर फिर से जुड़ गए हैं और हर हफ्ते एक एपिसोड दिखाया जाता है. इस शो को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है. इसकी व्यूअरशिप 4.0 मिलियन है. 

बाहुबली: द क्राउन ऑफ ब्लड
बाहुबली के दोनों पार्ट्स की सफलता के बाद अब एसएस राजामौली और शरद देवराजन बाहुबली: द क्राउन ऑफ ब्लड लेकर आए हैं. यह एक एनिमेटेड सीरीज है, जिसमें शरद केलकर ने अपनी आवाज दी है. इसको डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. बाहुबली 3.7 मिलियन व्यूज के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. 

इल्लीगल सीजन 3
नेहा शर्मा, पीयूष मिश्रा की वेब सीरीज इल्लीगल सीजन 3 जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हुई है. सीरीज में नेहा शर्मा ने अपने अभिनय से फैंस को हैरान कर दिया है. इस सीरीज को 2.4 मिलियन व्यूज मिले हैं और यह लिस्ट में चौथे नंबर पर है. 

जमनापार
जमनापार की कहानी दिल्ली के जमनापार में रहने वाले शांतनु बंसल की है. वह अपना वजूद तलाशने के लिए साउथ दिल्ली की ओर शैंकी बनकर निकल जाता है. यह सीरीज भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसे अब तक 2.3 की व्यूअरशिप मिली है. जमनापार को अमेजन मिनी टीवी पर फ्री में देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election Result 2024: कंगना रनौत से हेमा मालिनी और अरुण गोविल तक, शुरुआती रुझानों में कौन चल रहा आगे कौन पीछे? जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 नई फिल्में-सीरीज, मजेदार होगा वीकेंड
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, अब बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget