News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

OMG 2 OTT Release: ओटीटी पर Akshay Kumar की OMG 2 का अनकट वर्जन होगा रिलीज, सेंसर बोर्ड ने लगाए थे 27 कट्स

OMG 2: सीबीएफसी ने 'ओह माय गॉड 2' को 27 कट्स और ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की मंजूरी दी थी. वहीं अब, डायरेक्टर अमित राय ने खुलासा किया है कि ये फिल्म अनकट वर्जन में ओटीटी पर रिलीज होगी.

Share:

OMG 2 OTT Uncut Release: अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सनी देओल की गदर 2 से क्लैश के बावजूद ओएमजी 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार स्कोर किया है. ये फिल्म 120 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है. 

'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार, पकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने लीड रोल प्ले किया है. ये फिल्म रिलीज से पहले काफी विवाद में घिर गई थी. फिल्म सेक्स एजुकेशन के सब्जेक्ट पर बेस्ड हैं. बाद में इसे 27 कट्स के साथ सेंसर बोर्ड से 'ए-एडल्ट्स ओनली' सर्टिफिकेट मिला था.  दिलचस्प बात यह है कि 12 साल में ए सर्टिफिकेट पाने वाली यह अक्षय कुमार की पहली फिल्म है. वहीं अब खबर आ रही हैं कि . 'ओएमजी 2'  ओटीटी पर रिलीज होगी और वो भी अनकट

'ओएमजी 2' के ओटीटी रिलीज को लेकर क्या बोले अमित राय
पीटीआई को दिए एक नए इंटरव्यू में 'ओएमजी 2' के डायरेक्टरक अमित राय ने कहा कि ए सर्टिफिकेट से उनका दिल टूट गया था. उन्होंने कंफर्म किया कि फिल्म बिना किसी कट के ओटीटी पर उपलब्ध होगी. अमित ने कहा, "हमारा दिल टूट गया था क्योंकि हमने हर किसी के देखने के लिए फिल्म बनाई थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. हमने उनसे यू/ए सर्टिफिकेट देने के लिए रिक्वेस्ट की थी (12 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता के मार्गदर्शन में फिल्म देख सकते हैं) लेकिन उन्होंने नहीं मानी. हमने लास्ट तक उन्हें समझाने की कोशिश की... लेकिन फिर वे कुछ दूर चले, हम कुछ दूर चले. फिल्म मोडिफिकेशन के साथ रिलीज हो गई है...''

‘ओएमजी 2’ जल्द ही ओटीटी पर अनकट होगी रिलीज
यह पूछे जाने पर कि क्या ओएमजी 2 की ओटीटी रिलीज बिना किसी कट के रिलीज होगी, अमित ने कहा, "हमें खुशी है कि लोगों को फिल्म पसंद आई. फिल्म का इंटेंट प्योर था. ये दर्शकों को पसंद आई. हमने इसे (कहानी को) इस तरह से पेश किया है कि यह वल्गर ना लगे. हम रियलिटी के बारे में बात करते हैं, लेकिन स्वीट और ह्यूमर तरीके से." उन्होंने आगे कहा, “ अब ये फिल्म बिना किसी मॉडिफिकेशन और सीनस के कटे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही रिलीज होगी.”

'ओह माय गॉड 2' में अक्षय कुमार शिवदूत बने हैं
अमित राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के दूत के रूप में हैं. 'ओएमजी 2' में यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और रामायण फेम अरुण गोविल भी हैं. ये कॉमेडी-ड्रामा 2012 की हिट फिल्म 'ओएमजी- ओह माय गॉड!' का सीक्वल है. फिल्म का निर्माण केप ऑफ गुड फिल्म्स, अश्विन वर्दे, विपुल डी शाह और राजेश बहल द्वारा किया गया है. फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉ. चंद्रप्रकाश दिवेदी हैं. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अमलेंदु चौधरी ने की है

यह भी पढ़ें: 69th National Film Awards: तेलुगू सिनेमा ने जीते सबसे ज्यादा 10 अवॉर्ड्स, Allu Arjun ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

Published at : 25 Aug 2023 02:42 PM (IST) Tags: Akshay Kumar pankaj tripathi OMG 2 OMG 2 OTT release Amit Rai
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज

विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज

ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने

ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने

400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स

400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी अजय देवगन की  'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स

कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का धमाकेदार टीजर आउट, जानें कब और कहां रिलीज होगी सीरीज

कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का धमाकेदार टीजर आउट, जानें कब और कहां रिलीज होगी सीरीज

कॉमेडी के शौकीन हैं तो OTT पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्में

कॉमेडी के शौकीन हैं तो OTT पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्में

टॉप स्टोरीज

हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब

हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब

'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए

'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए

'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ

'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ