एक्सप्लोरर

Bridgerton Season 3 Part 2 Release Date: दमदार ट्रेलर जारी, कई सवालों के मिलेंगे जवाब, कब रिलीज होगा ब्रिजर्टन सीजन 3 पार्ट 2?

Bridgerton Season 3 Part 2: ब्रिजर्टन सीजन 3 के दूसरे हाफ का इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार खत्म होने को है. ब्रिजर्टन सीजन 3 पार्ट 2 के ट्रेलर के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है.

Bridgerton Season 3 Part 2: ब्रिजर्टन सीजन 3 के दूसरे हाफ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. मेकर्स ने ब्रिजर्टन सीजन 3 के दूसरे पार्ट का ऑफिशियल ट्रेलर जारी कर दिया है. इसे यूट्यूब पर दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए एक नजर डालते हैं ट्रेलर पर.

यहां देखे ब्रिजर्टन सीजन 3 के दूसरे पार्ट का ट्रेलर

ब्रिजर्टन सीजन 3 के दूसरे हाफ का ट्रेलर यूट्यूब पर देखा जा सकता है. नेटफ्लिक्स ने अपने यूट्यूब चैनल से हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया है. 2 मिनट 18 सेकेंड का यह ट्रेलर दर्शकों ने काफी पसंद किया है. इसे अब तक 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. दर्शकों को ब्रिजर्टन सीजन 3 के दूसरे हाफ में कई सवालों के जवाब भी मिलने वाले हैं. 

क्या ख़ास मिलेगा ब्रिजर्टन सीजन 3 भाग 2 में ?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले ब्रिजर्टन सीजन 3 के फर्स्ट हाफ में एलोइस ब्रिजर्टन को पेनेलोप फेदरिंगटन के एक बड़े राज के बारे में पता चल गया था. ऐसे में यह अगला सीजन रोमांच से भरपूर हो सकता है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एलोइस ब्रिजर्टन, पेनेलोप फेदरिंगटन के रहस्य से पर्दा उठाती है या नहीं. 

पेनेलोप और कॉलिन की होगी सगाई

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix US (@netflix)

ब्रिजर्टन Season 3 पार्ट 2 में यह भी दिखाया गया है कि पेनेलोप फेदरिंगटन और कॉलिंग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे. दोनों अपने रिश्ते को सगाई में तब्दील करने वाले हैं. इसी बीच ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि पेनेलोप को धमकी देते हुए 
एलोइस ने कुछ पता लगा लेने की धमकी दी थी. 

सीजन 1 के पहले भाग में पेनेलोप और कॉलिन के बीच दिखाया था प्यार

ब्रिजर्टन की शुरुआत में कॉलिन और पेनेलोप फेदरिंगटन को एक दूसरे के प्यार में दिखाया गया था. दोनों के बीच एक लव एंगल ब्रिजर्टन सीजन 1 के पहले पार्ट में देखने को मिला था. अब फैंस की निगाहें इस पर भी टिकी हुई है कि एलोइस ब्रिजर्टन जिस राज का खुलासा करेगी कहीं वो पेनेलोप और कॉलिन के बीच प्यार तो नहीं है. हालांकि पेनेलोप फेदरिंगटन और एलोइस ब्रिजर्टन एक दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त भी है. 

कब रिलीज होगा ब्रिजर्टन Season 3 पार्ट 2 ?

फैंस के बीच ब्रिजर्टन सीजन 3 के अगले पार्ट को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है. ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. ट्रेलर देखने के बाद अब दर्शक जल्द से जल्द इसके अगले पार्ट का आनंद लेना चाहते हैं. बता दें कि नेटफ्लिक्स पर ब्रिजर्टन Season 3 पार्ट 2, 13 जून को स्ट्रीम किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Heeramandi Season 2 Release Date: हीरामंडी सीजन 2 की कहानी क्या है? स्टार कास्ट से लेकर रिलीज डेट तक की डिटेल्स जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का धमाकेदार टीजर आउट, जानें कब और कहां रिलीज होगी सीरीज
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का टीजर आउट, जानें कब रिलीज होगी सीरीज?
कॉमेडी के शौकीन हैं तो OTT पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्में
कॉमेडी के शौकीन हैं तो ओटीटी पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्में
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget