एक्सप्लोरर

6 साल बाद बिपाशा बसु का कमबैक, शुरू की प्राइम वीडियो की सीरीज की शूटिंग, इन एक्टर्स संग आएंगी नजर

बिपाशा बसु 6 साल बाद एक्टिंग कमबैक करने जा रही हैं. इसके लिए उन्होंने प्राइम वीडियो की एक सीरीज को चुना है. इसमें उनके साथ सनी कौशल और विशाल जेठवा जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे.

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपना एक्टिंग डेब्यू 25 साल पहले किया था. वो अब तक कई फिल्मों में नजर आईं. हालांकि बीते 6 साल से एक्ट्रेस एक्टिंग से दूर थीं. लेकिन, अब वो स्क्रीन पर धांसू वापसी के लिए तैयार हैं. बिपाशा बासु लंबे इंतजार के बाद सेट पर लौट आई हैं और उन्होंने अपनी नई क्राइम ड्रामा सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है.

6 साल बाद एक्टिंग में बिपाशा बसु की वापसी

बिपाशा बसु ने अपने एक्टिंग कमबैक के लिए बड़े पर्दे को नहीं बल्कि ओटीटी को चुना है. एक्ट्रेस प्राइम वीडियो की एक सीरीज में नजर आने वाली हैं, जिसका डायरेक्शन हंसल मेहता जैसे मशहूर डायरेक्टर कर रहे हैं. प्राइम वीडियो ने सोमवार को ऐलान किया कि सीरीज का प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है.

नाम नहीं हुआ फाइनल

अभी तक मेकर्स ने सीरीज का नाम फाइनल नहीं किया है. इसे प्रभलीन संधू प्रोड्यूस कर रही हैं. सीरीज को ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स प्रोडक्शंस के तहत बनाया जा रहा है. ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें कास्ट और मेकर्स नजर आ रहे हैं. इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हम ये एलान करते हुए खुश है कि हमने एक और खूबसूरत सिनेमैटिक सफर की शूटिंग शुरू कर दी है. ये कहानी काफी खास और हमारे दिलों के करीब है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Almighty Motion Picture (@almightymotionpicture1)

बिपाशा संग दिखेंगे ये दो एक्टर्स

आगे लिखा, 'फिलहाल नाम तय नहीं हुआ, लेकिन ये सपना एक शानदार टीम के साथ सच होने की कगार पर है. हंसल मेहता के निर्देशन में बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ ये जर्नी यादगार होने वाली है. महादेव के आशीर्वाद से एक और सफर की शुरुआत हुई. हर हर महादेव.' हालांकि बिपाशा के रोल को लेकर अभी खुलासा नहीं हो पाया है. जबकि इस क्राइम ड्रामा में सनी कौशल एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे.

6 साल पहले इस सीरीज में नजर आई थीं बिपाशा

बिपाश आखिरी बार क्राइम थ्रिलर सीरीज 'डेंजरस' में नजर आई थीं जो साल 2020 में रिलीज हुई थी. एक्ट्रेस ने साल 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी और साल 2022 में बेटी देवी को जन्म दिया था.

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का धमाकेदार टीजर आउट, जानें कब और कहां रिलीज होगी सीरीज
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का टीजर आउट, जानें कब रिलीज होगी सीरीज?
कॉमेडी के शौकीन हैं तो OTT पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्में
कॉमेडी के शौकीन हैं तो ओटीटी पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्में
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
Advertisement

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget