एक्सप्लोरर

'नए अध्याय में स्वागत है...', Ashram 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट, शूटिंग शुरू

एमएक्स प्लेयर की बहुचर्चित सीरीज 'आश्रम' के नए सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है. मेकर प्रकाश झा ने सीरीज की शूटिंग को लेकर अपडेट शेयर किया है.

Ashram 4 Big Update: प्रकाश झा की पॉपुलर वेब सीरीज 'आश्रम' के नए सीजन को लेकर अपडेट सामने आ चुका है. सीरीज के चौथे सीजन की शुरुआत हो चुकी है और ये हम नहीं बल्कि प्रकाश झा प्रोडक्शन की ओर से खुद शेयर किया गया है. 'आश्रम 4' के नए सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है. ऐसे में देखना होगा कि बॉबी देओल के जेल जाने के बाद के आगे की क्या कहानी होती है. 

मेकर्स ने दिया 'आश्रम 4' का अपडेट

दरअसल, प्रकाश झा प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम अकाउंट से वेब सीरीज 'आश्रम 4' को लेकर अपडेट शेयर किया गया है. सीरीज के मुहूर्त की फोटो शेयर की गई है. इसे साझा करने के साथ ही नए सीजन की शुरुआत का ऐलान किया गया है. इस पोस्ट को साझा करने के साथ ही कैप्शन लिखा गया, 'एक और आरंभ...आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है. जपनाम. आश्रम 4 की शूटिंग शुरू.' 

'आश्रम 4' की शूटिंग अपडेट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. लोगों ने कमेंट में लिखा, 'और इंतजार नहीं कर सकता.' दूसरे ने लिखा, 'बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.' प्रकाश झा ने फैंस की एक्साइटमेंट को एक बार फिर से बढ़ा दिया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prakash Jha Productions (@prakashjproductions)

यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'

फिर लौटेंगे बाबा निराला और भोपास्वामी

'आश्रम 4' को लेकर जैसे मेकर्स ने अपडेट शेयर किया वैस ही फैंस और इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की. बॉबी देओल एक बार फिर से 'आश्रम' के जरिए बाबा निराला बनकर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं. वहीं, अदिति पोहनकर पम्मी और चंदन रॉय, सान्याल भोपा स्वामी के किरदार में नजर आएंगे. इसके साथ ही दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, अध्ययन सुमन और त्रिधा चौधरी भी पिछले सीजन्स वाले किरदारों में लौटेंगे.

आपको बता दें कि 'आश्रम' के तीसरे सीजन में भोपास्वामी और बाबा निराला के बीच अनबन देखने के लिए मिली. बबिता भाभी ने बाबा निराला के आश्रम में ये बड़ी फूट डाली और बॉबी देओल यानी की बाबा निराला को जेल भिजवा दिया था. इस सीरीज में राजनीति, अपराध और अंधविश्वास की कहानी को दिखाया गया है. इसका निर्देशन प्रकाश झा ने किया है. 

'आश्रम' के आ चुके तीन सीजन

गौरतलब है कि एमएक्स प्लेयर की सीरीज 'आश्रम' के पहले तीन सीजन आ चुके हैं. इसकी शुरुआत 28 अगस्त, 2020 को हुई थी, जब इसका पहला सीजन आया था. पहली बार में ही बॉबी देओल ने बाबा निराला के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया था. इसके बाद दूसरा सीजन 11 नवंबर, 2020 को आया और 'आश्रम' का तीसरा सीजन जून 2022 में आया था. इसके तीनों सीजन हिट रहे थे. 

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ

बॉबी देओल के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी 'आश्रम'

सीरीज 'आश्रम' बॉबी देओल के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी. जहां एक्टर लगातार फ्लॉप फिल्म दे रहे थे. वहीं, ओटीटी पर आते ही नेगेटिव किरदार में बॉबी देओल का करियर चमक गया. जब इस सीरीज को रिलीज किया गया तो एक्टर अपने करियर के डाउन फॉल से गुजर रहे थे. इसी बीच उन्होंने 'आश्रम' से ओटीटी पर डेब्यू किया तो प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई. लोग उन्हें नेगेटिव भूमिका में बंद करने लगे. एक्टर ने 'एनिमल' जैसी कई फिल्मों में नेगेटिव रोल प्ले किया.

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल 2' एपिसोड 15 रिव्यू: गौतम-राज बने वर्कर्स, शहजाद पूनावाला और तेजू भैया में छिड़ी बहस
'राइज एंड फॉल 2': गौतम-राज बने वर्कर्स, शहजाद पूनावाला और तेजू भैया में छिड़ी बहस
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'बॉयफ्रेंड से चैट कर रही थी', तेज प्रताप यादव बोले- वाइफ ऐश्वर्या को पकड़ा था रंगे हाथ
'बॉयफ्रेंड से चैट कर रही थी', तेज प्रताप यादव बोले- वाइफ ऐश्वर्या को पकड़ा था रंगे हाथ
Advertisement

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget