एक्सप्लोरर

'मैं मरी नहीं हूं...' उर्फी जावेद ने उड़ाया पूनम पांडे की फेक डेथ न्यूज का मजाक, तस्वीर शेयर कर ली चुटकी

Uorfi Javed on Poonam Pandey Fake Death News: पूनम पांडे की डेथ न्यूज सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली. लोगों ने श्रद्धांजलि भी दी लेकिन वो खबर झूठी निकली. इसपर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने चुटकी ली है.

Uorfi Javed on Poonam Pandey: 2 फरवरी यानी बीते दिन सोशल मीडिया पर एक खबर आग की तरह फैल गई. वो खबर थी पूनम पांडे की मौत की और इस खबर के बाद सभी उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे. किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि 32 वर्षीय एक्ट्रेस की डेथ इस तरह हो सकती है. हालांकि 3 फरवरी की सुबह एक वीडियो सामने आया जिसमें पूनम पांडे ने अपने जिंदा होने की खबर दी. इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया जिसमें मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद का नाम भी शामिल है.

उर्फी जावेद अपने अजब-गजब फैशन के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने पूनम पांडे की फेक डेथ न्यूज का मजाक लेते हुए एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वो बेड पर लेटी नजर आ रही हैं और बता रही हैं कि हैंगओवर होने पर भी इंसान मरा हुआ ही लगता है. पूनम पांडे की झूठी खबर का मजाक बनाते हुए उर्फी ने हैंगओवर पर ज्ञान दे दिया है.

उर्फी जावेद ने उड़ाया पूनम पांडे का मजाक

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वो सोकर उठी हैं और सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, 'नमस्कार दोस्तों मैं मरी नहीं हूं, सिर्फ हैंगओवर को लेकर लोगों में जागरुकता फैला रही हूं. जब आप ड्रिंक करते हैं तो आप जिंदा महसूस करते हैं. अगले दिन आप मरा हुआ महसूस करते हैं लेकिन असल में आप मरे नहीं हैं. माफ करें, मरा हुआ मरा नहीं है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी जावेद के फॉलोवर्स को उनका ये अंदाज पसंद आया. उस पोस्ट में कुछ ये कमेंट भी कर रहे हैं मौत की झूठी खबर के स्टंट से अच्छा उर्फी का अंदाज है. वहीं ज्यादातर लोग पूनम पांडे का ही मजाक बना रहे हैं. पूनम पांडे का जैसे ही वीडियो सामने आया और उन्होंने बताया कि उन्होंने सर्वाइकल कैंसर की अवेरनेस के लिए ऐसा किया था. उसके बाद सेलिब्रिटीज से लेकर आम जनता तक सभी उनपर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पूनम पांडे के इंस्टागाम पर उनकी पीआर टीम ने एक पोस्ट शेयर किया. जिसके जरिए पूनम पांडे की मौत की खबर दी गई. लेकिन जब पूनम पांडे ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वो जिंदा हैं और उन्होंने ये सब सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए किया था उसके बाद से बहुत से लोग उनपर नाराजगी बयां कर रहे हैं. पूनम पांडे ने सभी चाहने वालों से माफी मांगी है और कहा है कि वो सिर्फ लोगों में जाहगरुकता फैला रही थीं जिससे इस बीमारी से किसी की मौत ना हो.

यह भी पढ़ें: Poonam Pandey Alive: जिंदा हैं पूनम पांडे, एक्ट्रेस ने खुद वीडियो शेयर कर किया खुलासा, बताया-क्यों फैलाई थी मौत की झूठी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget