एक्सप्लोरर

पाकिस्तान बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कराची पहुंचे Ertugrul Ghazi के ये एक्टर, लोगों से की अपील

Pakistan Flood: पाकिस्तान बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है. इसी बीच टर्किश ड्रामा एर्तुरुल गाजी (Ertugrul Ghazi) फेम एक्टर सेलाल अल (Celal Al) पाकिस्तान पहुंचे हैं.

Ertugurl Ghazi Actor Celal Al In Pakistan: बाढ़ की वजह से पाकिस्तान में एक भयावह हालात हैं. हर जगह सिर्फ पानी ही पानी है और रिपोर्ट्स के अनुसार इससे देश का लगभग एक तिहाई हिस्सा प्रभावित है. इसी बीच अब टर्किश के पॉपुलर एक्टर और ड्रामा एर्तुरुल गाजी (Ertugrul Ghazi) के अब्दुर्र रहमान (Abdur Rahman) फेम एक्टर सेलाल अल (Celal Al) मदद के लिए आगे आए हैं.

कराची में हैं सेलाल अल

अभिनेता सेलाल अल (Celal Al) इन दिनों पाकिस्तान के शहर कराची में हैं, जहां वो टर्किश संस्था रेड क्रेसेंट के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगे हुए हैं. साथ ही उन्होंने लोगों से भी मदद करने की अपील की है. सेलाल अल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी टीम के साथ कार से कहीं जाते दिख रहे हैं. उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “हम आपके डोनेशन को बाढ़ प्रभावितों तक पहुंचा रहे हैं. आप 2868 पर मैसेज भेजकर भी मदद कर सकते हैं.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Celal AL (@celalall)

इसके अलावा उन्होंने एक और वीडियो साझा की है, जिसमें वो पाकिस्तानी बच्चों के साथ दिख रहे हैं. वीडियो देख मालूम होता है कि वो बच्चों की हौसला अफजाई कर रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा पानी में है, बाढ़ आपदा के घावों को भरने की कोशिश कर रहे हैं. चार करोड़ लोग बेघर हैं, हजारों की मौत हुई है, कई अनाथ हैं. आप सब भी मदद को आगे आइए.” बहरहाल, सोशल मीडिया पर सेलाल अल (Celal Al) की काफी प्रशंसा हो रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Celal AL (@celalall)

एर्तुरुल गाजी में निभाया था अहम रोल

सेलाल अल (Celal Al) पॉपुलर टर्किश ड्रामा एर्तुरुल गाजी (Ertugrul Ghazi) से काफी लोकप्रिय हुए हैं. इस ड्रामे में अब्दुर्र रहमान (Abdur Rahman) का उनका किरादर काफी अहम था, जो काई कबीले (Kayi Tribe) के सरदार सुलेमान शाह का एक वफादार और जांबाज सिपाही था. वहीं सुलेमान शाह के बाद अब्दुर्र रहमान, एर्तुरुल के लिए भी हर दम तैयार रहता थे.

ये भी पढ़ें-

51 की उम्र में अपने चेहरे को कैसे रखते हैं इतना जवां, पाकिस्तानी एक्टर ने खुद किया खुलासा

Sunny Deol Dialogues: सनी देओल के ये डायलॉग सुनकर पाकिस्तानियों का भी कांपा कलेजा, दमदार एक्टिंग से जीत लेते हैं दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget