एक्सप्लोरर

आमिर खान के कारण घंटो बाथरूम में बैठकर रोईं थी दिव्या भारती, सलमान खान ने यू संभाला था एक्ट्रेस को

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बर्थडे पर उनसे जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा हम आपके लिए लाए हैं. ये किस्सा जुड़ा है अभिनेत्री दिव्या भारती से जब आमिर खान की वजह से दिव्या घंटों बाथरूम में बैठकर रोई थीं और सलमान खान ने उन्हें संभाला था.

Aamir Khan Birthday: सुपरस्टार आमिर खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. दुनिया भर से उनके फैंस उनके लिए बधाईयां भेज रहे हैं साथ ही सोशल मीडिया पर आमिर खान के बर्थडे का सेलिब्रेशन जोरों से किया जा रहा है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट नाम से मशहूर आमिर खान का एक दिलचस्प किस्सा जो जुड़ा है दिवगंत अभिनेत्री दिव्या भारती से. दिव्या भारती आमिर खान के कारण बाथरूम में बैठकर घंटों रोईं थीं.

दरअसल, ये किस्सा है साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'डर' का जिसमें पहले आमिर खान और जूही चावला को साइन किया गया था. हालांकि इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद जूही चावला नहीं बल्कि अभिनेत्री दिव्या भारती थीं. लेकिन आमिर खान ने दिव्या भारती को इस फिल्म से बाहर करा दिया था जिसके बाद ये फिल्म जूही चावला को मिल गई थी.

बर्थडे स्पेशल: जानें- आमिर की लीक से हटकर उन 10 फिल्मों को जिसने मैसेज देने के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी मचाया धमाल

दिव्या भारती ने आमिर खान के ऐसा करने के कारण के बारे में बात करते हुए बताया था कि लंदन में एक शो के दौरान उनसे गलती हो गई जिसे उन्होंने उसे तुरंत ठीक कर लिया था, लेकिन आमिर खान को इस गलती के बारे में पता चला और उन्होंने कहा कि वो मेरे नहीं बल्कि जूही के साथ परफॉर्म करेंगे. हालांकि इस गलती के बारे में दिव्या ने खुलासा नहीं किया था. बताया जाता है कि वो एक डांस स्टेप भूल गई थी जिसके कारण आमिर उनसे काफी गुस्सा हो गए थे.

आमिर खान ने पीएम मोदी के ट्वीट का दिया जवाब, "जिम्मेदारी को पूरा करेंगे"

अपने इंटरव्यू में दिव्या ने उस शो के बारे में बात करते हुए कहा था, "आमिर ने यह कहकर मेरे साथ परफॉर्म करने से इंकार कर दिया कि वो थके हुए हैं. इसके बाद सलमान खान आए और उन्होंने आमिर की जगह परफॉर्म किया. मैं आमिर के इस बर्ताव से बहुत आहत हुई थी. मैं बाथरूम में बैठकर घंटों रोई थी, लेकिन मुझे कमजोर नहीं पड़ना था इसलिए मैंने बाहर जाकर परफॉर्म किया. मैं अब भी उनके बर्ताव से परेशान हूं. मैं सलमान खान की शुक्रगुजार हूं."

VIDEO: भोजपुरी गाने पर जरीन खान ने किया जबरदस्त डांस, इंटरनेट पर हो रहा है खूब वायरल

आपको बता दें कि बाद में फिल्म डर से आमिर भी बाहर हो गए थे. साल 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म में जूही चावला का साथ एक्टर शाहरुख खान और सनी देओल नजर आए थे. फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget