News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

खुलकर तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आए अनुष्का शर्मा और वरुण धवन, देखिए क्या कहा

नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद तनुश्री दत्ता को लेकर काफी चर्चा है. बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उनके समर्थन में आ रहे हैं. अब अनुष्का शर्मा और वरुण धवन खुलकर उनके समर्थन में आ गए हैं.

Share:

मुंबई: तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद पर अब अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ने भी अपनी राय जाहिर की है. 'सुई धागा' की कामयाबी के जश्न के दौरान जब अनुष्का और वरुण से नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर बदसलूकी और यौन शोषण की कोशिश से जुड़ा सवाल पूछा गया, तो दोनों ने खुलकर अपनी बात कही.

अनुष्का ने कहा, "तनुश्री दत्ता ने सामने आकर जो कुछ कहा है, वो कहना कोई आसान बात नहीं है. इसके लिए काफी साहस की जरूरत पड़ती है, खासकर तब जब आप लहरों के विपरीत जाने की कोशिश करते हैं. यही वजह है कि ज्यादातर लोग इस बारे में बात करने से कतराते हैं." उन्होंने कहा, "अब जब तनुश्री ने साहस दिखाकर अपनी बात रख दी है, तो अब ये हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी बनती है कि हम उनका आदर करें, उनकी बात सुनें और उनके कैरेक्टर को किसी तरह से भी जज करने की कोशिश से बचें."

अनुष्का ने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि इस तरह की बातें सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में होती हैं, कहीं और नहीं होती हैं. अनुष्का ने कहा, 'तनुश्री दत्ता के बोलने से एक बात साफ है कि ऐसे बर्ताव का शिकार होनेवाली बाकी तमाम महिलाओं को इससे प्रेरणा मिलेगी."

View this post on Instagram
 

@anushkasharma and @varundvn on #tanushreedutta. #suidhaaga #nanapatekar #bollywood #tanushree

A post shared by Bollywood (@filmyhaiboss) on

अनुष्का ने कहा, "आप जिस किसी भी प्रोफेशन में काम कर रहे हैं, आपके काम करने का माहौल सेफ होना चाहिए और काम करते वक्त आपको किसी तरह का कोई डर महसूस नहीं होना चाहिए. हमें इस तरह का माहौल बनाना चाहिए कि महिलाओं को ऐसी बातें बोलते वक्त सेफ फील हो."

अनुष्का शर्मा की इस बात का वरुण धवन ने भी समर्थन किया. वरुण ने कहा कि हम जहां कहीं भी, जिस भी प्रोफेशन में काम करें, वहां का माहौल बेहतर होना चाहिए और ये सबकी जिम्मेदारी है कि हम इस बात का खास ख्याल रखें.

View this post on Instagram
 

@anushkasharma and @varundvn on #tanushreedutta. #suidhaaga #nanapatekar #bollywood #tanushree

A post shared by Bollywood (@filmyhaiboss) on

वरुण ने कहा, "ऐसा कुछ अगर मेरी फिल्म के सेट पर हो रहा हो, तो मैं होने से रोकने की कोशिश करूंगा. आप इस तरह से हिंसा को होने नहीं दे सकते." वरुण ने ये भी‌ कहा कि इस मामले की अच्छी तरह से जांच होनी चाहिए और कानून‌ को अपना काम करना चाहिए.

वरुण ने कहा, "तरह तरह की बातें की जा रही हैं, लेकिन हमें इतनी जल्दी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा चाहिए. हर कोई अपनी राय दे रहा है, बहुत बातें की जा चुकी हैं. जरूरत इस बात की है कि इसकी तह में जाकर मामले को अंजाम तक पहुंचाया जाये. आखिर हम कब तक सिर्फ़ बातें करते रहेंगे?"

वरुण ने जब ये कहा कि ये एक अच्छा संकेत नहीं है कि घटना 2008 में हुई और हम इसके बारे में 2018 में बात कर रहे हैं, तो अनुष्का‌ ने इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं इसपर सवाल नहीं उठाना चाहती कि ये सब इतने लम्बे वक्त के बाद क्यों हो रहा है. ऐसा कहना सही नहीं होगा. अगर न्याय सही वक्त पर न मिले तो इसे पाने की कोशिश कभी भी की जा सकती है."

Video: तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद पर जानिए क्या बोले अर्जुन-परिणीति

Published at : 05 Oct 2018 04:53 PM (IST) Tags: Tanushree Dutta Anushka Sharma Varun Dhawan
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

अक्टूबर महीने में इन तीन फिल्मों की सुनामी, एक 700 करोड़ पार दूसरी की 500 करोड़ से ज्यादा कमाई

अक्टूबर महीने में इन तीन फिल्मों की सुनामी, एक 700 करोड़ पार दूसरी की 500 करोड़ से ज्यादा कमाई

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बबीता ने खुद को बताया 'बेगुनाह', मुंबई में हथियार पहुंचाने का आरोप

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बबीता ने खुद को बताया 'बेगुनाह', मुंबई में हथियार पहुंचाने का आरोप

साउथ ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते ये 4 फिल्में-सीरीज करेंगी धमाका, छा जाने को तैयार विजय सेतुपति

साउथ ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते ये 4 फिल्में-सीरीज करेंगी धमाका, छा जाने को तैयार विजय सेतुपति

टाइगर श्रॉफ केस के बाद रणबीर-कार्तिक के फुटबॉल खेलने पर लगी रोक! हमले के बाद उठाया बड़ा कदम

टाइगर श्रॉफ केस के बाद रणबीर-कार्तिक के फुटबॉल खेलने पर लगी रोक! हमले के बाद उठाया बड़ा कदम

‘अवतार’ फिल्म से जुड़े मीम्स पर गोविंदा का जवाब, बोले - मुझे तो कीचड़ में ही खिलना है

‘अवतार’ फिल्म से जुड़े मीम्स पर गोविंदा का जवाब, बोले - मुझे तो कीचड़ में ही खिलना है

टॉप स्टोरीज

UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?

UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?

CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर

CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर

'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'

'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'

'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड

'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड

यह वेबसाइट कुकीज़ या इसी तरह की तकनीकों का इस्तेमाल करती है, ताकि आपके ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाया जा सके और व्यक्तिगतर तौर पर इसकी सिफारिश करती है. हमारी वेबसाइट के लगातार इस्तेमाल के लिए आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत हों.