एक्सप्लोरर

Video: शख्‍स ने कहा 'हिंदी में बात कीजिये', तापसी पन्नू ने जवाब से कर दी बोलती बंद

अभिनेत्री तापसी पन्नू का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में तासपी एक शख्स की हिन्दी बोलने के सवाल पर झाड़ लगाती दिखाई दे रही हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू शनिवार को 50वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में शामिल हुईं. इस इवेंट में वो ऑडियंस से बातचीत करती दिखाई दीं. इस दौरान तापसी ने एक शख्स को ऐसा शानदार जवाब किया कि वो वापस अपनी कुर्सी पर बैठने को मजबूर हो गया. एक सवाल के जवाब में तापसी ने कहा कि भारत में सिर्फ हिंदी भाषा नहीं है, वो तमिल और तेलगू में भी काम करती हैं.

कार्यक्रम के दौरान जब तापसी से सवाल-जवाब का सिलसिला चल रहा था जिसमें वो सीधे ऑडियंस से मुखातिब हो रही थीं. इसी दौरान एक शख्स ने उनसे अंग्रेजी की बजाए हिंदी में बातचीत करने के लिए कहा तो तापसी ने साफ कह दिया कि भारत में सिर्फ हिंदी भाषा नहीं है, वो तमिल और तेलगू में भी काम करती हैं. तापसी के इस रिएक्शन को सुनने के बाद वो शख्स वापस अपनी कुर्सी पर बैठने के लिए मजबूर हो गया.

दरअसल, शख्स के सवाल पूछने पर तापसी ने ऑडियंस से पूछा, "क्या सभी लोग यहां पर हिंदी समझते हैं?" बावजूद इसके शख्स अपनी बात पर डटा रहा उसका मानना था कि चूंकि तापसी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं इसलिए उन्हें हिंदी में ही बात करनी चाहिए. जवाब में तापसी ने कहा, "मैं तमिल और तेलुगू सिनेमा में भी बतौर एक्ट्रेस काम करती हूं. क्या मैं तमिल में बात करूं?"

तापसी ने अपनी इस बात को विस्तार से समझाते हुए कहा कि कुछ लोग यही करते हैं कि वो हिंदी को ही भारत की प्रमुख भाषा समझकर आगे बढ़ जाते हैं लेकिन वो ऐसा नहीं चाहती हैं. तापसी का मानना है कि भारत में कई रिजनल भाषाएं हैं, जिनमें तमिल और तेलगू एक बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है और इसकी भाषा को इतनी ही महत्ता मिलनी चाहिए. तापसी अपने तमिल और तेलगू इंडस्ट्री के फैन को भी नहीं छोड़ना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से उस मार्केट को छोड़ना गलत होगा. ऐसा माना जाता है कि हिंदी राष्ट्र भर में समझी जाती है लेकिन वह ऐसा नहीं मानती हैं.

ये भी पढ़ें:

शाहरुख खान की अगली फिल्म को लेकर बड़ी खबर! 'हैरी मेट सेजल' के बाद फिर आनंद एल रॉय के साथ करेंगे टीमअप

कंगना रनौत ने किया नई फिल्म का ऐलान, राम मंदिर पर बनाएंगी 'अपराजिता अयोध्या'

वाणी कपूर की ड्रेस पर लिखा था 'राम', धार्मिक भावना आहत करने को लेकर पुलिस में शिकायत

नरगिस फाखरी का खूबसूरत अंदाज सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल, यहां देखिए तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 8 बजे तक 28 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 8 बजे तक 28 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Saturday BO Collection Live Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Live Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने रीक्रिएट किया सलमान खान का 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने किया 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
विंबलडन मैच देखने पहुंचीं अनन्या पांडे, जानें टिकट से लेकर रहने तक का पूरा खर्चा
विंबलडन मैच देखने पहुंचीं अनन्या पांडे, जानें टिकट से लेकर रहने तक का पूरा खर्चा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget