एक्सप्लोरर

Dadasaheb Phalke Award: सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड, ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया

Dadasaheb Phalke Award: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने आज 24 अक्टूबर को चेन्नई में अपने घर के बाहर मीडिया से मुलाकात की. उन्होंने पत्रकारों से प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवार्ड जीतने के बारे में बात की.

Dadasaheb Phalke Award: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने आज 24 अक्टूबर को चेन्नई में अपने घर के बाहर मीडिया से मुलाकात की. उन्होंने पत्रकारों से प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवार्ड जीतने के बारे में बात की. इस बैठक में सुपरस्टार ने कहा कि उन्होंने यह प्रतिष्ठित अवार्ड जीतने की कभी उम्मीद नहीं की थी. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दुख है कि उनके गुरु केबी (के बालाचंदर) सर उन्हें अवार्ड प्राप्त करते हुए देखने के लिए जीवित नहीं हैं. 

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि मैंने दादा साहब फाल्के अवार्ड जीता. मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मुझे यह अवार्ड मिलेगा. मुझे दुख है कि जब मुझे यह अवार्ड मिला तो केबी सर (के बालचंदर) जीवित नहीं हैं." मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रजनीकांत कल दिल्ली में आयोजित होने जा रहे अवार्ड फंक्शन में शामिल होंगे और अवार्ड प्राप्त करेंगे. अप्रैल 2021 में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की थी कि सुपरस्टार रजनीकांत को पिछले चार दशकों से भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया है. हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण अवार्ड फंक्शन में देरी हुई थी. 

पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित हो चुके हैं रजनीकांत 

भारत में सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक रजनीकांत को भारत सरकार द्वारा 2000 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है. रजनीकांत ने तमिल सिनेमा में 'अपूर्व रागंगल' से डेब्यू किया था. उनकी कई हिट फिल्मों में 'बाशा', 'शिवाजी' और 'एंथिरन' जैसी फिल्में हैं. वे अपने फैंस के बीच थलाइवर (नेता) के रूप में जाने जाते हैं. 

जानिए पहली बार किसे दिया गया था यह पुरस्कार 

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा जगत में भारत में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है. यह भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ दिया जाता है. यह पुरस्कार पहली बार एक्ट्रेस देविका रानी को दिया गया था. वहीं, हाल के वर्षो में यह पुरस्कार पाने वालों में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, फिल्म निर्माता के. विश्वनाथ और मनोज कुमार शामिल हैं.

ये भी पढ़ें :-

Bigg Boss 15: बिग बॉस में एंट्री से पहले इस हसीना को डेट कर रहे थे Karan Kundra, क्या Tejasswi Prakash को दे रहे हैं धोखा?

Viral Photos: अफेयर की खबरों के बीच वायरल हुई 'बबीता जी' और 'टप्पू' की थ्रोबैक तस्वीर, बाहों में बाहें डालकर पोज देते आए नजर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Ram Kapoor: राम कपूर का छलका दर्द, बोले-'गौतमी कपूर और मैंने भी इंडस्ट्री में झेला उम्र का भेदभाव'
राम कपूर का छलका दर्द, बोले- 'गौतमी कपूर और मैंने भी इंडस्ट्री में झेला उम्र का भेदभाव'
'लोग मेरे काम से पहले वजन देखते हैं...', बॉडी शेमिंग पर पर छलका 'धमाल 4' एक्ट्रेस अंजलि आनंद का दर्द
'लोग मेरे काम से पहले वजन देखते हैं...', बॉडी शेमिंग पर पर छलका 'धमाल 4' एक्ट्रेस अंजलि आनंद का दर्द

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget