एक्सप्लोरर

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: बॉक्स ऑफिस का सिंघम कौन? कार्तिक आर्यन या अजय देवगन? किसकी फ़िल्म ने किया ज़्यादा कलेक्शन, जाने

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ का क्लैश हुआ है. दोनों की ही शानदार शुरुआत हुई है. चलिए यहां जानते हैं किसने ज्यादा कलेक्शन किया है.

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 1: इस दिवाली के मौके पर साल 2024 की दो सबसे बड़ी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत हुई. दिलचस्प बात ये है कि ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ दोनों ही फिल्मों का रिलीज से पहले ही काफी बज बन गया था. जिसके चलते दोनों ही फिल्मों की धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई थी. हालांकि प्री टिकट सेल की रेस में कार्तिक आर्यन की फिल्म 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर अजय देवगन की फिल्म से आगे रही.

‘सिंघम अगेन’ ने एडवांस बुकिंग में 15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. चलिए यहां जानते हैं रिलीज के बाद पहले दिन बॉक्स ऑफिस का सिंघम कौन रहा? अजय या कार्तिक किसकी फिल्म ने ज्यादा कलेक्शन किया.

‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के पहले दिन कितनी की कमाई?
रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को रिलीज के पहले दिन दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. फिल्म में अजय देवगन करीना कपूर. अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ अहम रोल प्ले किया है. अर्जुन कपूर ‘सिंघम अगेन’ में विलेन के किरदार में हैं वहीं सलमान खान ने इस कॉप यूनिवर्स की फिल्म में अपने चुलबुल पांडे के किरदार से स्पेशल कैमियो कर एंटरटेनमेंट का एक्स्ट्रा तड़का लगा दिया है. इन नौ स्टार्स की पावर ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लिया और इसी के साथ ‘सिंघम अगेन’ ने ‘भूल भुलैया 3’ को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस कब्जा लिया है. फिल्म की पहले दिन की कमाई की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के पहले दिन 43.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें बदलाव हो सकता है.
  • इसी के साथ ये फिल्म अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है.

‘भूल भुलैया 3’ ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन?
हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘भूल भुलैया’ की तीसरी किस्त में एक बार फिर रूह बाबा बनकर कार्तिक आर्यन ने कमबैक किया है. फिल्म में विद्या बालन ने भी अपने आइकॉनिक किरदरा मंजूलिका को दोहराया है. वहीं माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की एंट्री ने फिल्म को नई फ्रेशनेश दी है. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर और गानों ने ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट पीक पर कर दी थी. वहीं दिवाली के मौके पर सिंघम अगेन से क्लैश के बावजूद ‘भूल भुलैया 3’ ने कांटे की टक्कर दी है. इसी के साथ ये फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की हाईएस्ट ओपनर भी बन गई है. फिल्म की पहले दिन की कमाई की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘भूल भुलैया 3’ ने रिलीज के पहले दिन 35.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें बदलाव हो सकता है.

बॉक्स ऑफिस का सिंघम कौन?
शुक्रवार को हुई ‘भूल भुलैया 3’ और सिंघम अगेन की भिडंत में अजय देवगन ही बॉक्स ऑफिस के सिंघम साबित हुए हैं. अजय की फिल्म (43.50 करोड़) ने कार्तिक की फिल्म (35.50 करोड़) को 8 करोड़ रुपये से मात दी है. हालांकि  ‘भूल भुलैया 3’ ने भी सिंघम अगेन को बराबर की टक्कर दी है. दोनों ही फिल्में अलग अलग जॉनर की हैं ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर इन दोनों फिल्मों में से बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन आगे रहती है. फिलहाल हर किसी की निगाहें टिकट खिड़की के नंबर्स पर जमी हुई हैं.

ये भी पढ़ें:-Singham Again Box Office Collection Day 1: 'सिंघम अगेन' पर मां लक्ष्मी की हुई कृपा, बंपर हुई ओपनिंग, अजय देवगन की हाईएस्टर ओपनर बनी फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget