एक्सप्लोरर

'मैंने पारदर्शिता से काम किया', EOW की FIR पर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने जारी किया बयान

आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज की गई FIR पर अब राज कुंद्रा का बयान आया है. शिल्पा शेट्टी के पति ने कहा है कि “मैंने पारदर्शिता से काम किया, बेबुनियाद आरोप मेरी पहचान नहीं बन सकते”

60 करोड़ रुपये के कथित ठगी मामले में कल EOW ने राज कुंद्रा का बयान करीबन 5 घंटो तक दर्ज किया था. अपना बयान दर्ज करवाने में बाद राज कुंद्रा ने अपनी एक स्टेटेमेंट जारी की है जिसमें उन्होंने कहा कि “मैं हाल ही में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज एफआईआर से अवगत हूं. मैं ये क्लियर करना चाहता हूं कि जांच के हर फेज में मैंने अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया है और कंपनी के दिसंबर 2016 में लिक्विडेशन में जाने के बाद भी सभी मांगे गए डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध कराए हैं.

हर निर्णय पूरी पारदर्शिता के साथ लिए गए थे
राज कुंद्रा ने अपनी स्टेटमेंट में आगे कहा है, " जिस कंपनी की बात की जा रही है, वह एक स्टार्टअप थी. स्टार्टअप का नेचर ही रिस्की होता है, कुछ सफल होते हैं, तो कुछ असफल. इस मामले में हर निर्णय पूरी पारदर्शिता और निदेशक मंडल (Board of Directors) की मंजूरी के साथ लिया गया था, जिसमें दीपक कोठारी के बेटे भी शामिल थे. ये हैरानी की बात है कि नौ साल बाद सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि लिक्विडेशन के समय ऐसा कोई दावा नहीं किया गया था. 

राज कुंद्रा ने आगे कहा, " निवेश को लोन बताने का दावा पहले से ही गलत साबित हो चुका है. पंजीकृत शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट्स अधिकारियों को दिए जा चुके हैं और स्वयं दावेदार की बैलेंस शीट में यह निवेश एसोसिएट के रूप में दर्ज है. सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि दो बार उन्होंने एक ही वर्ष में अपनी राइट ऑफ रिफ्यूजल के तहत कंपनी में निवेश किया. 

नोटबंदी के चलते बंद करना पड़ा था चैनल
बेस्ट डील टीवी एक अनोखा सेलिब्रिटी होम शॉपिंग चैनल था, जिसे QVC के मॉडल पर बनाया गया था और इसमें 20 से अधिक बड़े उद्योग विशेषज्ञों और सेलेब्रिटीज़ का समर्थन था, दुर्भाग्य से, 90% कारोबार कैश-ऑन-डिलीवरी पर आधारित था और नोटबंदी के असर से यह चैनल जैसा कि उस समय कई अन्य कंपनियों के साथ हुआ था. बंद करना पड़ा, यह परिस्थितियां किसी के भी नियंत्रण से बाहर थीं.

हमेशा ईमानदारी से किया बिजनेस
मैंने हमेशा अपने बिजनेस ईमानदारी और गर्व के साथ किए हैं. आगे भी मैं अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करता रहूंगा और कानूनी उपायों का सहारा लूंगा. मेरा विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी और निराधार आरोप मेरी पहचान या मेरे काम को परिभाषित नहीं कर सकते.”
ये भी पढ़ें: यूं ही नहीं पत्नी नताशा के दीवाने हो गए थे वरुण धवन, 'मिसेज धवन' की खूबसूरती के आगे बॉलीवुड हसीनाएं भी हैं फेल

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करीना कपूर ने शाहरुख खान को किया बर्थडे विश, फिल्म 'किंग' को लेकर दिया हिंट
करीना कपूर ने शाहरुख खान को किया बर्थडे विश, फिल्म 'किंग' को लेकर दिया हिंट
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, फराह से लेकर अजय देवगन तक ने सुपरस्टार को किया विश
Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, तमाम सेलेब्स ने सुपरस्टार को किया विश
'रामायणम्' ने काटा गदर, बनी 2026 की बॉलीवुड की तीसरी हाईएस्ट एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
'रामायणम्' ने काटा गदर, बनी 2026 की बॉलीवुड की तीसरी हाईएस्ट एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
'धुरंधर'-'लगान' से 'मोहब्बतें' तक, ये हैं भारत की 10 सबसे लंबी फिल्में, दो हैं 4 घंटे से ज्यादा बड़ी
'धुरंधर'-'लगान' से 'मोहब्बतें' तक, ये हैं भारत की 10 सबसे लंबी फिल्में

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'
दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, 'पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए...'
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
Mooli Paratha Tips: मूली के पराठे बेलते समय फट क्यों जाते हैं? आटा लगाते समय करें ये काम
मूली के पराठे बेलते समय फट क्यों जाते हैं? आटा लगाते समय करें ये काम
Embed widget