एक्सप्लोरर

Richa Chadha Controversy: माफी के बाद भी नहीं थम रहा विरोध, अक्षय के बाद अब ऋचा चड्ढा के ट्वीट को इस एक्टर ने बताया शर्मनाक

Richa Chadha Controversy: भारतीय सेना और गलवान वेली से जुड़े अपने बयान को लेकर जहां पहले ऋचा को सोशल मीडिया पर विरोध का सामना करना पड़ा रहा था, अब इंडस्ट्री से भी उन्हें लगातार विरोध झेलना पड़ रहा है.

Richa Chadha Controversy: ऋचा चड्ढा को गलवान वैली को लेकर दिए अपने बयान को लेकर लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय सेना और गलवान वेली से जुड़े अपने बयान को लेकर जहां पहले ऋचा को सोशल मीडिया पर विरोध का सामना करना पड़ा रहा था, अब इंडस्ट्री से भी उन्हें लगातार विरोध झेलना पड़ रहा है. 

हालांकि मामला बिगड़ता देख ऋचा चड्ढा ने अपने इस ट्वीट को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली थी. लेकिन इसके बावजूद भी ये मामला फिलहाल शांत होता नहीं दिख रहा है. कल ही की बात है जब अक्षय कुमार ने ट्विटर का सहारा लिया और कहा कि वह ऋचा के ट्वीट को देखकर 'आहत' हैं. उन्होंने ऋचा के अब डिलीट हो चुके ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और निराशा जताई.

अब इसे लेकर ऋचा का विरोध करने वालों में एक्टर के के मेनन का नाम भी शामिल हो गया है. के के ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट का एक स्क्रीनशॉट साझा किया और लिखा, “हमारे बहादुर पुरुषों और महिलाओं ने वर्दी में, हमारे देश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी! कम से कम हम इतना तो कर ही सकते हैं कि ऐसी वीरता के प्रति अपने हृदय में प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता देखें! #जय हिन्द! वंदे मातरम !!”

ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर अक्षय कुमार की निराशा

2020 में चीनी सैनिकों के साथ गालवान संघर्ष के संदर्भ में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेने के एक सेना कमांडर के बयान पर प्रतिक्रिया देने के बाद ऋचा को सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है. उनके ट्वीट को नेटिज़न्स और कई राजनेताओं द्वारा 'शर्मनाक' कहा गया था. उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "गलवान से हाय" कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को लागू करने के लिए तैयार है.

अक्षय ने ट्विटर पर उसी पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने लिखा, "यह देखकर दुख होता है. कभी भी हमें अपने सशस्त्र बलों के प्रति कृतघ्न नहीं होना चाहिए. वो हैं तो आज हम हैं."

ऋचा चड्ढा ने मांगी सार्वजनिक माफी

सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद अभिनेत्री ने ट्विटर पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. अपने बयान में ऋचा ने कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने या आहत करने का नहीं था.

ऋचा ने लिखा, ''मेरी यह भावना नहीं थी कि मैं किसी की भावनाओं को आहत करूं. लेकिन मेरे तीन शब्दों ने किसी की भावनाओं को आहत किया हो तो मैं इसके लिए माफी मांगना चाहती हूं. मैं माफी मंगती हूं और ये कहना चाहती हूं कि अंजाने में भी मैं अपने फौजी भाइयों को आहत नहीं करना चाहती थी. मेरे नाना जी खुद फौज का हिस्सा रहे हैं. वो लेफ्टीनेंट कर्नल थे और उन्होंने 1960 में हुए भारत-चीन युद्ध में अपने पैर में गोली खाई थी. मेरे मामा जी भी पैराट्रूपर थे. ये मेरे खून में है.'' 

उन्होंने आगे लिखा, जब कोई जवान जब देश की रक्षा करते हुए शहीद होता है या घायल होता है तो उसका पूरा परिवार इससे प्रभावित होता है. मैं इसे महसूस कर सकती हूं. मेरे लिए ये एक भावनात्मक मुद्दा है. 

यह भी पढ़ें- गलवान से पहले पाकिस्तान के सपोर्ट में बोल चुकी हैं ऋचा चड्ढा! Fukrey 3 का बायकॉट शुरू 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: 'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल
'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
The Odyssey BO Day 9: 'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget