एक्सप्लोरर

विंग कमांडर की वापसी पर बोले रणवीर सिंह, खुशी के बीच न भूलें पुलवामा की शहादत

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अभिनंदन की घर वापसी का स्वागत किया है. उन्होंने लिखा, ''वेलकम होम अभिनंदन. आपकी वीरता सर आंखों पर. आप पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं. '

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वतन वापस लौट आए हैं और पूरे देश ने खुली बाहों से उनका स्वागत किया है. आम और खास सभी उनकी सकुशल वतन वापसी का जश्न मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं. इसी क्रम में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का भी रिएक्शन सामने आया है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनंदन की घर वापसी का स्वागत किया है. उन्होंने लिखा, ''वेलकम होम अभिनंदन. आपकी वीरता सर आंखों पर. आप पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं.'' जिस समय अभिनंदन पाकिस्तान की गिरफ्त में थे उस समय भी रणवीर ने उनके लिए ट्वीट करते हुए कहा था, जाबांज विंग कमांडर अभिनंदन, देश आपके साथ है.

रणवीर सिंह ने अभिनंदन का सिर्फ स्वागत ही नहीं किया है बल्कि शहीदों की शहादत न भूलने का भी संदेश दिया है. इंडिया टुडे से बात करते हुए रणवीर ने कहा कि 'गली बॉय' उसी दिन रिलीज हुई थी जिस दिन पुलवामा में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था. फिल्म को मिला रिस्पॉन्स यकीनन बेहद खास था. मुझे ऐसा लग रहा था मानो मैंने दुनिया जीत ली हो. लेकिन इसके बाद जो हुआ मैं उससे काफी परेशान और विचलित हो गया था. मेरे अंदर काफी गुस्सा था.

विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर बॉलीवुड में खुशी की लहर, सितारों ने बहादुरी को किया सलाम

रणवीर ने आगे कहा कि देश आज खुश है और मैं भी बेहद उत्साहित हूं. लेकिन मैं इस सब से काफी परेशान हूं जो बीते दिनों हुआ. आपको समझ नहीं आता कि आम आदमी होने के नाते आप क्या कर सकते हैं ऐसे हालातों में हम सिर्फ घर पर बैठ कर देश के हालातों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं. आज बहुत खुशी का दिन है लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए जो बीते दिनों पुलवामा में हुआ.

अमिताभ बच्चन विंग कमांडर अभिनंदन की भारत वापसी पर बोले- "मैं खुश हूं", शेयर किया ये गाना

जानकारी के लिए बता दें कि अभिनंदन को 27 फरवरी को दोनों देशों के विमानों के बीच हवाई संघर्ष होने पर उनके मिग 21 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पाकिस्तान द्वारा पकड़ लिया गया था. वह लगभग तीन दिन तक पाकिस्तान की कैद में रहने के बाद स्वदेश लौटे हैं. यह दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है जो कि आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान के समर्थन पर भारत की जवाबी कार्रवाई के चलते उत्पन्न हुए थे.

भारत-पाक तनाव पर बोले जावेद अख्तर, हम नहीं चाहते युद्ध, यह स्थिति हम पर थोपी गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्कर 2026 लाइव अपडेट्स: इंडिया में कितने बजे और कहां देखें लाइव? नॉमिनेशन से स्ट्रीमिंग तक की पूरी डिटेल्स
ऑस्कर 2026 लाइव अपडेट्स: इंडिया में कितने बजे और कहां देखें लाइव? नॉमिनेशन से स्ट्रीमिंग तक की पूरी डिटेल्स
हनी सिंह स्टेज पर गाते रहे गाना, ऑडियंस के बीच हुई तगड़ी झड़प, दिल्ली कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल
हनी सिंह स्टेज पर गाते रहे गाना, ऑडियंस के बीच हुई तगड़ी झड़प, दिल्ली कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल
'लंबी जुदाई' फेम एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का हुआ निधन, 'सत्ते पे सत्ता' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
'लंबी जुदाई' फेम एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का हुआ निधन, 'सत्ते पे सत्ता' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
33वें बर्थडे पर आलिया भट्ट का बड़ा तोहफा, ‘Eternal Kids’ के जरिए बच्चों को सुनाएंगी कहानियां
33वें बर्थडे पर आलिया भट्ट का बड़ा तोहफा, ‘Eternal Kids’ के जरिए बच्चों को सुनाएंगी कहानियां

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
Video: सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
Embed widget