एक्सप्लोरर

जब सेट पर हर दिन भगवद गीता पढ़ते थे अमिताभ बच्चन, इस एक्टर ने कहा- पैरेंट्स को रोज लिखा करते थे लेटर

Amitabh Bachchan Read Shrimad Bhagwat Geeta: अमिताभ बच्चन कभी सेट पर हर दिन श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ते थे और अपने पैरेंट्स को चिट्ठी भी लिखते थे. ये खुलासा एक दिग्गज एक्टर ने किया था.

Ranjit On Amitabh Bachchan: 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्टिंग के साथ ही देश-दुनिया को अपनी रौबदार आवाज और अपनी पर्सनैलिटी से भी खूब प्रभावित किया है. वहीं बिग बी अपने फैंस का दिल अपने डिसिप्लिन से भी जीतते रहे हैं.

अमिताभ बच्चन के काम का हर कोई कायल है. अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुके कई बॉलीवुड सेलेब्स उनकी खूब तारीफ कर चुके हैं. वहीं दिग्गज एक्टर और बॉलीवुड के खूंखार विलेन में शामिल रंजीत भी अमिताभ की तारीफ में कसीदे पढ़ चुके हैं. उन्होंने एक बार सेट पर बिग बी के डेली रुटीन को लेकर भी खुलासा किया था.

सेट पर हर दिन श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ते थे अमिताभ बच्चन

रंजीत ने बिग बी के साथ बड़े पर्दे पर काम किया है. साल 1969 की फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ बच्चन ने साल 1971 की फिल्म 'रेशमा और शेरा' में भी काम किया था. फिल्म का हिस्सा रंजीत भी थे. रंजीत ने एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म से जुड़े किस्से शेयर किए थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

रंजीत ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हुई थी तब कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था टेंट में की गई थी. रंजीत ने इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन को लेकर कहा था कि, 'मेरे बगल वाले टेंट में अमिताभ बच्चन ठहरे हुए थे. मैं रोज सुबह उनको कुछ पढ़ते और रात में कुछ लिखते देखता था. एक दिन मैंने उनसे पूछ लिया कि रोज सुबह-सुबह क्या पढ़ते रहते हो और रात को लिखते क्या रहते हो?'.

पैरेंट्स को चिट्ठी भी लिखते थे बिग बी 

रंजीत ने आगे बताया कि, 'अमिताभ बच्चन ने बताया कि सुबह गीता का पाठ करता हूं. और, रात को हर दिन की दिनचर्या मां- बाबू जी को चिट्ठी लिखकर भेजता हूं. मुझे अमिताभ की यह बात बहुत अच्छी लगी. अमिताभ 'रेशमा और शेरा' से पहले 'सात हिंदुस्तानी' में काम कर चुके थे. तो वो एक फिल्म मुझसे सीनियर थे. इस फिल्म के बाद हमने कई फिल्में साथ की, अब भी अमिताभ बच्चन से मुलाकात होती रहती है और हम खूब मजाक मस्ती करते रहते हैं.' 

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आए थे. अब बिग बी रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें:क्या सलमान खान ने मारा था सतीश कौशिक को थप्पड़? 'तेरे नाम' के सेट पर हुआ था हादसा, जानें किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी चिदंबरम?
'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी चिदंबरम?
दिल्ली के कालकाजी में तीन लोगों ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटके मिले शव
दिल्ली के कालकाजी में तीन लोगों ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटके मिले शव
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल

वीडियोज

UP News: कफ सिरप केस में ED का एक्शन, Lucknow से लेकर बनारस तक छापा | CM Yogi | UP Police
UP BJP New President: अध्यक्ष एक खोज...बीजेपी का नया 'चौधरी', कितना उप'योगी' ? | Janhit With Chitra
Bharat ki Baat: BJP अध्यक्ष से 'अखिलेश फैक्टर' वाला टारगेट? | UP President | 2027 Election
Sandeep Chaudhary: UP BJP की किसको कमान...सवर्ण या OBC कप्तान? | UP BJP New President | CM Yogi
Mahadangal: दीदी की चुनौती, कबूल करेंगे योगी? | Mamata Banerjee | CM Yogi | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी चिदंबरम?
'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी चिदंबरम?
दिल्ली के कालकाजी में तीन लोगों ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटके मिले शव
दिल्ली के कालकाजी में तीन लोगों ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटके मिले शव
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
सुबह उठते ही सिर में होता है तेज दर्द, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण
सुबह उठते ही सिर में होता है तेज दर्द, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण
फर्जीवाड़ा कर तो नहीं लिया लाडकी बहिन योजना का लाभ, वापस करना पड़ेगा पैसा; कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं?
फर्जीवाड़ा कर तो नहीं लिया लाडकी बहिन योजना का लाभ, वापस करना पड़ेगा पैसा; कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं?
BCCI का अंपायर बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी, कम से कम कितनी मिलती है सैलरी?
BCCI का अंपायर बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी, कम से कम कितनी मिलती है सैलरी?
Embed widget