एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर 'रईस' बने शाहरूख खान, उनकी फिल्म ने 13 दिनों में कमाए 150 करोड़

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' के साथ रिलीज हुई ये फिल्म पिछले दिनों कमाई के मामले में 'काबिल' से पिछड़ गई थी लेकिन अब फिर इस फिल्म ने रफ्तार पकड़ लिया है.

रिलीज के 13वें दिन यानि सोमवार को इस फिल्म ने करीब चार करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 150.96 करोड़ की कमाई कर ली है.

वहीं ऋतिक रोशन की 'काबिल' भी अच्छी कमाई कर रही है. सोमवार को 13वें दिन 'काबिल'  ने तीन करोड़ की कमाई की है. कुल मिलाकर ये फिल्म अब तक 121 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

आपको बता दें कि ‘रईस’ में शाहरुख के साथ पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी हैं. ‘रईस’ माहिरा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है.

इसी बीच शाहरूख के लिए बुरी खबर ये भी है कि इस फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है. खबर है कि ‘रईस’ के कंटेंट को वहां के सेंसर बोर्ड ने सही नहीं माना. सेंसर बोर्ड ने फिल्म देखने के बाद पाया कि फिल्म में मुसलमानों को निगेटिव तरीके से पेश किया गया है और फिल्म में मुस्लिमों को गैंगस्टर और आतंकवादी दिखाया गया है. इसी बात को आधार बनाकर पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है.

हाल में हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी माहिरा ने कहा था कि उनके देश को लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के बैन लगाने के फैसले के बाद ‘रईस’ का रिलीज होना मुश्किल लग रहा है. वहीं ऋतिक रोशन की 'काबिल' पाकिस्तान में कुछ दिनों पहले ही रिलीज हो चुकी है और अच्छी कमाई कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget