एक्सप्लोरर

Pulkit Samrat की हलवे वाली कढ़ाई पर शुरू हुई ट्रोलिंग, यूजर्स बोले- 'इनकी कढ़ाई भी हमारी तरह काली है'

Pulkit Samrat Viral Kadhai Trolling: पुलकित सम्राट इस वक्त खूब ट्रेंड में हैं. इसकी वजह उनकी पहली रसोई नहीं बल्कि काली कढ़ाई है जिसकी वजह से अब वो सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के शिकार हो रहे हैं.

Pulkit Samrat Viral Kadhai Trolling: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा इसी महीने शादी के बंधन में बंधे हैं. शादी के बाद से पुल्कित हर बार कुछ ऐसा कर रहे हैं जिससे वो सोशल मीडिया की ट्रेंड लिस्ट में छाए हुए हैं. आज की सुबह हुई पुलकित सम्राट की उस तस्वीर से जहां उन्होंने 'पहली रसोई में हलवा' बनाया था. इन तस्वीरों पर खूब वाहवाही मिली. शाम होते-होते लोगों की नजरें पुलकित की हलवे वाली कढ़ाई पर जैसे ही पहुंची. बस उसी वक्त इंटरनेट पर एक्टर की ट्रोलिंग शुरू हो गयी. 

पुलकित का हलवा वीडियो
दरअसल आज सुबह कृति खरबंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में पुलकित को किचन में खड़े हो कर बड़े प्यार से स्टेप बाई स्टेप पहली रसोई का हलवा बनाते हुए देखा जा सकता है. लेकिन जिस कढ़ाई में पुलकित हलवा बना रहे थे उसे ध्यान से देखने पर पता चला कि वो तो बिल्कुल आम घरों वाली लोहे की कढ़ाई है. लोहे की इस कढ़ाई पर काले निशानों ने तो टोलर्स को ट्रोलिंग करने के लिए डबल मौका दे दिया. बस अब इसी के चलते इंटरनेट पर पुलकिल के घर की कढ़ाई पर डिस्कशन चल रहा है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

काली है पुलकित की कढ़ाई
सोशल मीडिया पर यूजर्स के मिक्सड रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. सुबह एक तरफ जहां लोग पुलकित को ट्रेंड ब्रेकर और लड़कियों के सपनों का राजकुमार कह रहे थे. वहीं अब घड़ी की सुई में पांच बजने के साथ ही कढ़ाई पर चर्चा शुरू हो गई है. एक यूजर ने लिखा- 'इनके घरों की कढ़ाई भी हमारी तरह होती है'. इसके बाद दूसरे यूजर ने कहा- 'भाई का इतने अमीर होने का क्या फायदा'. तीसरे यूजर ने हर घर की समस्या को ध्यान में रखते हुए लिखा- 'इनके धरों की कढ़ाई भी काली पड़ती है'. 

बता दें पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी इसी साल 15 मार्च को हुई है. कपल ने मानेसर के आईटीसी ग्रैंड भारत में शादी की थी. इस शादी मे सिर्फ कपल के घर वाले और खास मेहमान शामिल थे. पुलकित और कृति की मुलाकात साल 2019 में आई फिल्म पागलपंती के दौरान हुई थी. इसी फिल्म के बाद कपल के अफेयर के चर्चे सोशल मीडिया पर होने लगे थे. कपल शादी के बाद से अक्सर फैंस के साथ अपनी शादी के फंक्शन्स की तस्वीरें शेयर करता है. 

ये भी पढ़ें: Salman Khan Rejected Baazigar Movie: बाजीगर फिल्म के लिए सलमान खान थे मेकर्स की पहली पसंद, जानें क्यों रिजेक्ट की फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा है मामला
अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा है मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
अमेरिका में दो वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'? हिंदी से 30 मिनट छोटी होगी इंग्लिश फिल्म
रणबीर कपूर की 'रामायण' के अमेरिका में होंगे 2 वर्जन, हिंदी से 30 मिनट छोटी होगी इंग्लिश फिल्म
दीपिका पादुकोण के चैरिटी क्लोसेट से जुड़ीं पीवी सिंधु, बनीं पहली फीचर्ड गेस्ट
दीपिका पादुकोण के चैरिटी क्लोसेट से जुड़ीं पीवी सिंधु, बनीं पहली फीचर्ड गेस्ट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget