एक्सप्लोरर

ओम पुरी की याद में रखी गईं दो प्रार्थना सभाएं

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी नहीं रहे. बीते शुक्रवार सुबह अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. वह 66 साल के थे. आज ओम पुरी की याद में उनकी पहली पत्नी रहीं सीमा कपूर और दूसरी पत्नी नंदिता पुरी ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया है.

ओम पुरी की पहली पत्नी रहीं सीमा कपूर ने मुंबई के अंधेरी के चार बंगला इलाके में शाम तकरीबन 4 बजे से प्रार्थना सभा बुलाया है. खबरें हैं कि सीमा कपूर ओम पुरी को लेकर एक फिल्म भी बना रही थीं जिसके निर्माता अनूप जलोटा हैं. फिल्म का नाम 'मिस्टर कबाड़ी' है जिसमें ओम पुरी सूत्रधार का किरदार निभा रहे थें. फिल्म में ओम पुरी के अलावा सारिका, विनय पाठक और अनु कपूर मेन रोल में हैं. सीमा कपूर खुद ही फिल्म को डायरेक्ट कर रही थीं. बता दें कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.

वहीं शाम 4.30 बजे से ओम पुरी की दूसरी पत्नी रहीं नंदिता पुरी ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया है. मुंबई के जुहू के इस्कॉन टेंपल में ओम पुरी के लिए यह प्रार्थना सभा रखी गई है.

आपको बता दें कि सन 1993 में ओम पुरी की शादी नंदिता पुरी से हुई थी लेकिन 2013 में ये दोनों अलग हो गए. ओम पुरी का एक बेटा है जिसका नाम इशान है. ऐसा माना जा रहा है कि दोनों ही प्रार्थना सभा में बॉलीवुड के तकरीबन सभी नामी कलाकार शरीक होंगे.

बता दें कि हरियाणा के अंबाला में एक पंजाबी परिवार में जन्मे ओम पुरी, पुणे के भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) से स्नातक थे. साल 1973 में वह राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के छात्र भी रहे जहां अभिनेता नसीरूद्दीन शाह उनके सह-छात्र थे. ओमपुरी ने साल 1976 में मराठी फिल्म ‘घासीराम कोतवाल’ के साथ फिल्म जगत में अपना पहला कदम रखा.

ardh-satya

‘अर्ध सत्य’, ‘मिर्च मसाला’, ‘धारावी’, आक्रोश’, ‘माचिस’, ‘गुप्त’, ‘धूप’, ‘युवा’, ‘डॉन’ ‘अग्निपथ’, ‘बजरंगी भाईजान’ उनकी मशहूर फिल्मों में शुमार हैं.

‘माई सन द फैनेटिक’, ‘ईस्ट इज ईस्ट’, ‘द पैरोल ऑफिसर’ जैसी ब्रिटिश फिल्मों ने उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता दिलाई. ‘सिटी ऑफ जॉय’, ‘वुल्फ’, ‘द घोस्ट एंड द डार्कनेस’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने अपने अभिनय का जौहर दिखाया. (पीटीआई इनपुट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
6 बजे तक 273 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
6 बजे तक 273 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
बर्थडे स्पेशल: कन्नड़ फिल्म से शुरू हुआ था रकुल प्रीत सिंह का करियर, आज बॉलीवुड में हैं बड़ा नाम
बर्थडे स्पेशल: कन्नड़ फिल्म से शुरू हुआ था रकुल प्रीत सिंह का करियर, आज बॉलीवुड में हैं बड़ा नाम
कोमल पावस्कर का फैशन सेंस है कमाल, हर स्टाइल में बटोरती हैं सुर्खियां
कोमल पावस्कर का फैशन सेंस है कमाल, हर स्टाइल में बटोरती हैं सुर्खियां

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget