एक्सप्लोरर

Pyar Ka Pehla Naam: Radha Mohan में एंट्री करने को तैयार हैं पॉपुलर एक्टर प्रणव कुमार, जानें क्या है इसकी कहानी

Radha Mohan Serial: जहां प्रणव की एंट्री यकीनन देखने लायक होगी, वहीं यह देखना भी दिलचस्प होगा कि किस तरह वो राधा और मोहन की जिंदगी में हलचल मचाता है.

Pyar Ka Pehla Naam: Radha Mohan: ज़ी टीवी का पॉपुलर फिक्शन शो ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन‘ (Pyar Ka Pehla Naam: Radha Mohan) आज के वृंदावन पर आधारित एक परिपक्व रोमांस की कहानी है. इसमें मोहन (शबीर अहलुवालिया) (Shabir Ahluwalia) की कहानी है, जो कभी एक खुशमिजाज और दिलकश युवक था, जिस पर लड़कियां मोहित हो जाया करती थीं. हालांकि आज मोहन की वो मुस्कान कहीं गुम हो गई है और अब वो एक गंभीर और चिड़चिड़ा इंसान बन गया है.

दूसरी ओर, राधा (निहारिका रॉय) (Neeharika Roy) एक धार्मिक और आशावादी लड़की है, जो मोहन के चेहरे पर एक बार फिर वही मुस्कान वापस लाना चाहती है. जहां दर्शकों को अपने प्यारे राधा और मोहन की केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है, वहीं अब हृदय नाम का एक किरदार उनकी जिंदगी में आकर कहानी का रुख मोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. पॉपुलर टीवी एक्टर प्रणव कुमार इससे पहले कई टॉप शोज़ में नजर आ चुके हैं और अब वो इस शो में हृदय का किरदार निभाते नजर आएंगे. यंग एवं गुड लुकिंग हृदय एक सर्वगुण संपन्न लड़का है और राधा रानी का भक्त है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @pranavkumar2010

दरअसल, वो अपना ज्यादातर समय राधा मां का नाम जपते हुए बिताता है और उसकी इस भक्ति को देखकर परिवार में सभी लोगों को लगता है कि वो राधा के लिए एक अच्छा वर है. हालांकि हृदय के इर्द-गिर्द काफी रहस्य है और जहां राधा, मोहन से प्रेम करती है, वहीं ये देखना दिलचस्प होगा कि जब उसका परिवार हृदय से उसकी शादी पक्की करने की कोशिश करता है, तब क्या होगा. जहां इस किरदार की एंट्री बहुत सारे ट्विस्ट्स और टर्न्स लेकर आएगी, वहीं प्रणव इस चुनौतीपूर्ण भूमिका को लेकर बहुत उत्साहित हैं.

प्रणव कुमार बताते हैं, ‘मैं हृदय का रहस्यमय किरदार निभाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं, जो दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या वो वाकई दिल से सबका भला चाहता है या वो कुछ और है. जहां यह शो पहले ही बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है, वहीं मेरे लिए भी इस शो में आकर अपना किरदार स्थापित करना एक चैलेंज होगा. हालांकि मैं इस शानदार मौके को लेकर बहुत उत्साहित हूं. मैंने अपने पिछले शोज़ में जितने भी किरदार निभाए हैं, उनसे यह किरदार काफी अलग है और इससे मुझे एक एक्टर के रूप में अपना विकास करने में मदद मिलेगी. इस शो में शबीर अहलुवालिया जैसे दिग्गज एक्टर भी हैं और मैं उनसे बहुत कुछ सीखने के लिए काफी उत्सुक हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक कहानी में आने वाले इस मोड़ को पसंद करेंगे और मेरी परफॉर्मेंस को भी अपना प्यार देंगे.'

जहां प्रणव की एंट्री यकीनन देखने लायक होगी, वहीं यह देखना भी दिलचस्प होगा कि किस तरह वो राधा और मोहन की जिंदगी में हलचल मचाता है. राधा और मोहन की इस दिलचस्प कहानी का लुत्फ उठाने के लिए देखिए ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन’, हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर.

‘बिदाई’ फेम एक्ट्रेस Sara Khan को फिर मिला प्यार, इस शख्स को कर रही हैं डेट!

Mira Kapoor Photos : सन किस्ड फोटोज में दिखी मीरा कपूर की नेचुरल ब्यूटी, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP protest live updates: अनुराग कश्यप से प्रकाश राज तक, CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गजों का सरकार पर तीखा हमला
CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गजों का सरकार पर तीखा हमला, कहा- आवाज को अरेस्ट नहीं कर सकते
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
284 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
284 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
'पिक्चर अभी बाकी है दोस्त...', नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट, शेयर की पहली पोस्ट
'पिक्चर अभी बाकी है दोस्त...', नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट, शेयर की पहली पोस्ट

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget