एक्सप्लोरर

PM Modi Biopic Controversy: गीतकार समीर ने कहा- बिना पूछे गाने के बोल बदले गए, ये गलत है इसे रोकना पड़ेगा

समीर ने एबीपी न्यूज़ को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में समीर ने कहा कि फिल्म के लिए रीक्रिएट किए गए गाने में उनके लिखे मुखडे़ के अलावा सभी अंतरे और बोल बदल दिए गए हैं और इस संबंध में उनसे कोई बातचीत नहीं की गई और न ही उन्हें गाने के नए वर्जन को बदलने के लिए किसी ने अप्रोच किया था.

PM Narendra Modi biopic: जावेद अख़्तर और गीतकार समीर ने भी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर अपना नाम दिए जाने पर आपत्ति जताई थी. अब जिस अनरीलीज़्ड फिल्म 'दस' के लिए लिखा समीर का गाना 'सुनो गौर से दुनियावालों...' मोदी की बायोपिक में इस्तेमाल किया गया है, उसे लेकर समीर ने अब एक नया इल्ज़ाम लगा दिया है.

समीर ने एबीपी न्यूज़ को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में समीर ने कहा कि फिल्म के लिए रीक्रिएट किए गए गाने में उनके लिखे मुखडे़ के अलावा सभी अंतरे और बोल बदल दिए गए हैं और इस संबंध में उनसे कोई बातचीत नहीं की गई और न ही उन्हें गाने के नए वर्जन को बदलने के लिए किसी ने अप्रोच किया था.

समीर ने इसपर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जिसके मन‌ में जो आता है वो कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में अगला कदम क्या उठाएंगे, वो जल्द बताएंगे.

उन्होंने कहा कि ये काम उनसे भी कराया जा सकता है. समीर ने कहा, ''प्रधानमंत्री के ऊपर फिल्म बन रही है अगर मुझसे उसके बोल लिखने के लिए कहा जाता तो खुशी होती. लेकिन इन लोगों ने ऐसा काम किया जिससे पूरी फिल्म फर्टिनिटी सदमे में है. कल कोई विवाद खड़ा होता है तो कौन जिम्मेदार होगा?''

आगे उन्होंने कहा, ''आप हमारा क्रेडिट शेयर करते हैं किसी राइटर से. हमसे पूछिए तो सही. मैं मना करुं तब शेयर करने की बात आएगी. आज भी मैं इतने गाने लिख रहा हूं, ये बड़ा मुद्दा है, बात दूर तक जाएगी. आप रिक्रिएट करो. जावेद अख्तर, प्रसून जोशी सब लोग हैं उन्हीं से लिखवा लो. हमसे लिखवाने में क्या बुराई है.''

उनका कहना है कि कुछ सही हो रहा हो तो कोई आपत्ति नहीं लेकिन अगर गलत हो रहा है तो आपत्ति होनी चाहिए और होगी.

यहां देखें एबीपी न्यूज़ से उनकी खास बातचीत-

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक का एक पोस्टर रिलीज हुआ जिस जावेद अख्तर और समीर का नाम लिखा था. दोनों इसे देखकर हैरान थे. पोस्टर देखने के बाद जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, "मैं फिल्म के पोस्टर में अपना नाम देखकर हैरान हूं. मैंने इसके लिये कोई गीत नहीं लिखा है."

बाद में फिल्म के निर्माता संदीप सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने जावेद अख्तर के लिखे हुए कुछ पुराने गानों को इस फिल्म में शामिल किया है जिसके वजह से उन्होंने उनका नाम क्रेडिट्स में शामिल किया है. उन्होंने एक बयान में कहा, ''हमने फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में फिल्म 1947- अर्थ का गीत ईश्वर अल्लाह और फिल्म 'दस' से गीत सुनो गौर से दुनिया वालों शामिल किया है. हमने फिल्म टीसीरीज को इसके लिए क्रेडिट दिए हैं और इसी क्रम में हमने जावेद साहेब और समीर जी को क्रेडिट दिए हैं.''

बता दें कि विवेक अप्रैल में पीएम मोदी के ऊपर बन रही बायोपिक में उनका रोल निभाते नजर आएंगे. पीएम मोदी से इस बायोपिक में बॉलीवुड के सीनियर एक्टर मनोज जोशी, अमित शाह की भूमिका निभाएंगे. फिल्म का निर्देशन 'मैरी कॉम' फेम ओमंग कुमार कर रहे हैं. वहीं, सुरेश ओबेरॉय और संदीप सिंह इस फिल्म का निर्माण किया है. ये फिल्म  सिनेमाघरों में 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उसे नर्क में जाना चाहिए', नाना पाटेकर की मौत के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं तनुश्री दत्ता
'उसे नर्क में जाना चाहिए', नाना पाटेकर की मौत के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं तनुश्री दत्ता
'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला
'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'द वन' ने तोड़ा दम, 'हनुमान अंश' का महा चमत्कार उडा़ देगा होश
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, 'द वन' ने तोड़ा दम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget