एक्सप्लोरर

Pathaan Box Office Collection: दूसरे वीकेंड पर 'पठान' की बादशाहत कायम, शाहरुख खान की फिल्म ने 12वें दिन की बंपर कमाई

Pathaan Day 12 Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पठान ने 12वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है.

Shah Rukh Khan Pathaan Box office Collection: फिल्म 'पठान' (Pathaan) ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर दूसरे वीकेंड का पड़ाव पार कर लिया है. रिलीज 12 दिन बाद भी सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. जिससे ये साफ जाहिर होता है कि सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक शाहरुख खान की फिल्म का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोला है. दूसरे वीकेंड पर 'पठान' की कमाई में बंपर उछाल देखने को मिला है. आइए जानते हैं कि 'पठान' ने 12वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है. 

बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' का दबदबा

बीते 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'पठान' अब दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. आलम ये है कि रिलीज 12 दिन बाद भी फैंस इस फिल्म को देखने के लिए भारी तादाद में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं. जिसके चलते हर रोज सुपरस्टार शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की 'पठान' का कलेक्शन तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. गौर करें 'पठान' के 12वें दिन के कलेक्शन की तरफ तो फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक, शनिवार के मुकाबले रविवार को 'पठान' की कमाई में शानदार इजाफा हुआ है.

जिसके चलते फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज 12वें दिन यानी दूसरे वीकेंड पर करीब 27.50 करोड़ की कमाई की है. ऐसे में अब दूसरे वीकेंड में 'पठान' का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 62-63 करोड़ के आस-पास रहा है. जो ये बताने के लिए काफी है कि 'पठान' ने सक्सेस का नया मुकाम हासिल किया है. 

कितना हुआ 'पठान' का कुल कलेक्शन

सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी है. बहुत कम समय में 400 करोड़ की कमाई करने वाली 'पठान' (Pathaan) एक मात्र बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है. गौर करें 'पठान' के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह 414.50 करोड़ के बीच में है. 

यह भी पढ़ें- Sidharth Kiara Wedding: सिड-कियारा की शादी में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, करण जौहर और शाहिद कपूर इस गाने पर करेंगे धमाकेदार डांस!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget