एक्सप्लोरर

पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीत लाया ये बॉलीवुड एक्टर! लोगों ने दी बधाई, जानें क्या है सच्चाई?

Paris Olympic 2024: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एक बॉलीवुड एक्टर ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीत लिया है. लोगों ने एक्टर को बधाई भी दी है. हालांकि एक्टर ने खुद सारी सच्चाई बता दी है.

Paris Olympic 2024: इन दिनों दुनियाभर में पेरिस ओलंपिक 2024 की धूम मची हुई है. पेरिस ओलंपिक में अलग-अलग खेल के कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया है. हाल ही में भारतीय खिलाड़ी मनु भाकर ने भारत को एक के बाद एक दो मेडल दिलाए थे. वहीं अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ओलंपिक में एक बॉलीवुड एक्टर भी सिल्वर मेडल जीत लाया है.

बॉलीवुड के एक एक्टर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी है कि उसने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीत लिया है. लोग एक्टर को बधाई दे रहे हैं. हालांकि एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सारी सच्चाई बता दी है. आइए जानते है कि ये एक्टर कौन है और इसने क्या कुछ कहा है

लोगों ने दी आदिल हुसैन को बधाई

जिस बॉलीवुड एक्टर की यहां बात हो रही है उसका नाम है आदिल हुसैन. आदिल हिंदी सिनेमा के एक चर्चित एक्टर हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लिया और मेडल भी जीत लिया है. हालांकि आदिल ने इन अफवाहों का खंडन किया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट की है.

एक यूजर ने दो तस्वीरों के एक कोलाज के साथ एक्स पर एक पोस्ट करते हुए आदिल को बधाई दी. यूजर ने लिखा कि, 'कॉन्ग्रेचुलेशन्स आदिल हुसैन सर, टर्की के लिए आपको सिल्वर मेडल जीतने की बधाई. बहुत सम्मान'. इस पोस्ट पर आदिल ने जवाब देते हुए लिखा कि, 'काश ये सच होता, लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि प्रेक्टिसिंग करने के लिए अभी देर नहीं हुई है. जैसा कि मेरे अंदर इच्छाशक्ति है, ऐसे में मुझे अपनी स्किल्स पर बस काम करना होगा'.

क्या है सच्चाई?

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adil Hussain (@_adilhussain)

दरअसल पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल टर्की के शूटर यूसुफ डिकेक ने जीता है. आदिल हुसैन और टर्की के शूटर  शूटर यूसुफ डिकेक की शक्ल कफी हद तक मिलती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ नेटिजंस को लगा कि ये आदिल हुसैन है तो लोगों ने एक्टर को टैग करके बधाईयां दे दी.

आदिल बोले- मुझे ये फनी लगा

वहीं आदिल ने इस मामले पर हिन्दुस्तान टाइम्स से भी बातचीत की. एक्टर ने कहा कि, 'मुझे नहीं लगता वो ट्वीट गलतफहमी की वजह से किया गया था. ये उन्होंने सोच-समझकर किया था. ये मजे में की गई बात थी. तो मैंने जब वो देखा तो मैं शॉक नहीं था. बल्कि मुझे तो ये बहुत फनी लगा. वहीं एक्टर ने अपने और यूसुफ डिकेक के लुक की समानता के सवाल पर बताया कि, 'बिल्कुल भी नहीं. मुझे नहीं लगता कि हमारे बालों और चश्मे के फ्रेम के अलावा कुछ भी एक जैसा है. वो ट्वीट मस्ती में किया गया था, तो मैंने उसे उसी तरह से लिया'.

यह भी पढ़ें: भाई सलमान खान सहित पूरी फैमिली के साथ Arpita Khan ने सेलिब्रेट किया ग्रैंड बर्थडे, देखें Inside वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Ram Kapoor: राम कपूर का छलका दर्द, बोले-'गौतमी कपूर और मैंने भी इंडस्ट्री में झेला उम्र का भेदभाव'
राम कपूर का छलका दर्द, बोले- 'गौतमी कपूर और मैंने भी इंडस्ट्री में झेला उम्र का भेदभाव'
'लोग मेरे काम से पहले वजन देखते हैं...', बॉडी शेमिंग पर पर छलका 'धमाल 4' एक्ट्रेस अंजलि आनंद का दर्द
'लोग मेरे काम से पहले वजन देखते हैं...', बॉडी शेमिंग पर पर छलका 'धमाल 4' एक्ट्रेस अंजलि आनंद का दर्द

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget