एक्सप्लोरर

'दंगल' और 'टाइगर जिंदा है' को पीछे छोड़ फिल्म 'पद्मावत' ने ओवरसीज में की धमाकेदार कमाई

दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पद्मावत' भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओवरसीज में भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है.

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर आए दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है. भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओवरसीज में भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म पद्मावत ने ओवरसीज में कमाई के मामले में शाहरुख खान की दिलवाले, बाजीराव मस्तानी,सुल्तान और टाइगर जिंदा है की कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया में कुल 8.88 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं यूके में फिल्म अब तक करीब 7.59 करोड़ रुपए कमा चुकी है. इसी के साथ न्यूजीलैंड और फीजी में फिल्म 1.95 करोड़ की कमाई कर चुकी है.  
100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म  घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है. फिल्म ने पहले वीकेंड में करीब 115 करोड़ की कमाई कर ली है. अपनी इस दमदार कमाई के बाद फिल्म साल 2018 की पहली 100 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. करीब 180 करोड़ की लागत से बनी फिल्म को रिलीज से पहले कड़े विरोध प्रदर्शन का समाना करना पड़ा था. फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती की भूमिका में नजर आ रही हैं. इसके अलावा फिल्म में शाहिद कपूर चित्तौड़ के राजा रावल रतन सिंह के किरदार में नजर आए हैं और वहीं रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है. फिल्म की कमाई से खिले स्टार्स के चेहरे  बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिली जबरदस्त कमाई से फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी खुश नजर आ रही है. रणवीर सिंह ने कहा, 'मैं इस वक्त सातवें आसमान पर हूं. फिल्म को मिल दर्शकों के इतने प्यार से मैं और हमारी पूरी टीम बेहद खुश है.' वहीं, दीपिका पादुकोण ने कहा, "मैं बता नहीं सकती कि कितना खुश और गौरवान्वित हूं. इतने प्यार के लिए शुक्रिया."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget