एक्सप्लोरर

'बाहुबली 2' के रिलीज से पहले आखिर क्यों हो रहा है 'कटप्पा' का विरोध?

बेंगलुरू : कन्नड़ समर्थक संगठनों ने अपने रूख पर कायम रहते हुए धमकी दी कि वे फिल्म ‘‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’’ को ‘‘किसी भी स्थिति में’’ में रिलीज नहीं होने देंगे जब तक कि अभिनेता सत्यराज ‘‘कन्नड़ विरोधी’’ टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांग लेते. वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर शोबू यारलगड्डा ने उम्मीद जताई कि समस्या का शांतिपूर्ण समाधान हो जाएगा. कन्नड़ संगठनों के संघ ‘कन्नड़ ओकूटा’ ने 28 अप्रैल को फिल्म रिलीज होने के दिन सत्यराज की टिप्पणी के विरोध में ‘बेंगलुरू बंद’ की घोषणा की है. बता दें कि सत्यराज ने फिल्म में महत्वपूर्ण चरित्र ‘कटप्पा’ की भूमिका निभाई है. कन्नड़ ओकूटा के प्रमुख वटल नागराज ने कहा, ‘‘कुछ साल पहले कावेरी विवाद के दौरान कन्नडिगा के खिलाफ सत्यराज के बयान काफी तीखे थे. हम किसी भी स्थिति में फिल्म को नहीं रिलीज होने देंगे.’’ उन्होंने कहा कि कन्नड़ कार्यकर्ता हर जिले में रिलीज को रोकेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘जब तक सत्यराज बिना शर्त माफी नहीं मांग लेते तब तक फिल्म के रिलीज होने की कोई संभावना नहीं है. अगर सिनेमा घरों ने फिल्म दिखाई तो उन्हें परिणाम भुगतने होंगे.’’ फिल्म के प्रोड्यूसर शोबू ने दिए इंटरव्यू में कहा, ‘‘यह काफी संवेदनशील मुद्दा है और मैं इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता. मैं केवल कहना चाहता हूं कि हम सभी संबंधित पक्षों के हित में आसानी से मुद्दे का समाधान कर लेंगे.’’ Katappa यह पूछने पर कि क्या वे कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं से समस्या के समाधान के लिए बात करेंगे, शोबू ने कहा, ‘‘हमने बातचीत की प्रकृति के बारे में अभी निर्णय नहीं किया है. फिलहाल में मैं कोई बयान देकर किसी को आहत नहीं करना चाहता.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget