एक्सप्लोरर

चौथे दिन की कमाई में भी बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन है 'बाहुबली 2', 'दंगल' को दी पटखनी

नई दिल्ली: 'बॉहुबली 2' बॉक्स ऑफिस पर हर रोज कमाई के नए रिकॉर्डस बना रही है. इस फिल्म के चौथे दिन यानि सोमवार का कलेक्शन आ गया है. दर्शकों पर इस फिल्म का जादू इस कदर छाया है कि इस फिल्म ने सोमवार को 40.25 करोड़ की कमाई की है.

ये फिल्म मूलरूप से तेलुगू में बनी है और इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन शुक्रवार को 41 करोड़, शनिवार को 40.5 करोड़, रविवार को 46.5 करोड़ और सोमवार को 40.25 करोड़ की कमाई की है. इस तरह सिर्फ चार दिनों में फिल्म ने 168.25 करोड़ की कमाई कर ली है.

यहां आपको बता दें कि सोमवार को इतना कमाई करने वाली ये पहली फिल्म बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के पास था.फिल्म 'दंगल' ने रिलीज के चौथे दिन यानि सोमवार को 25 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन अब 'बाहुबली 2' ने इस फिल्म को काफी पीछे छोड़ दिया है. तीन दिनों की कमाई में भी इस फिल्म ने सलमान खान की 'सुल्तान' और आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया था. 'सुल्तान' ने तीन दिनों में 105.52 करोड़ और ‘दंगल’ ने तीन दिनों में 107 करोड़ की कमाई की थी.

आपको बता दें कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है. ये सिर्फ ‘बाहुबली 2’ के हिंदी वर्जन की कमाई है. इसके अलावा बाकी भाषाओं के ओपेनिंग वीकेंड का कलेक्शन आना अभी बाकी है.

वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो एस.एस. राजामौली की इस फिल्म ने महज तीन दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

‘बाहुबली 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही हूं खूब तालियां जानें- किसी एक्टर ने ‘बाहुबली’ को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज, बाहुबली 2: BooK My Show पर हर सेकेंड बुक हुए 12 टिकट, 3.3 मिलियन बुकिंग के साथ टूटे सारे रिकॉर्ड

इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन,  नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं. आखिरकार कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? लेकिन इसके अलावा भी इस फिल्म में बहुत कुछ है. आपका सालों का इंतजार बिल्कुल भी जाया नहीं जाएगा क्योंकि डायरेक्टर राजामौली ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
'उसे नर्क में जाना चाहिए', नाना पाटेकर की मौत के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं तनुश्री दत्ता
'उसे नर्क में जाना चाहिए', नाना पाटेकर की मौत के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं तनुश्री दत्ता
'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला
'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget