एक्सप्लोरर

क्या 'बाहुबली' प्रभास के आगे टिक पाएंगे 'संजू' बने रणबीर? Box Office पर है कांटे की टक्कर

रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के बाद भी ये फिल्म बॉलीवुड में सबसे बड़ी ओपनर नहीं बन पाई. अब सबकी नजर इस बात पर है कि संजू बॉक्स ऑफिस के बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं.

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआता की है. लेकिन इस शानदार ओपनिंग के बाद भी ये फिल्म बॉलीवुड में सबसे बड़ी ओपनर नहीं बन पाई. अब सबकी नजर इस बात पर है कि संजू बॉक्स ऑफिस के बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं. बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की बात करें तो अभी सबसे कम समय में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनने वाली टॉप 3 फिल्मों में पहले स्थान पर बाहुबली प्रभास हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर दंगल करते आमिर खान और तीसरे स्थान सुल्तान सलमान खान हैं. अब इन तीनों ही के रिकॉर्ड को संजू तोड़ पाएगी या नहीं इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा. लेकिन अब तक के जो आंकड़े सामने आएं उनके हिसाब से तो ये थोड़ा मुश्किल ही लगता है. आइए जरा नजर डालते हैं इन आंकड़ों पर... इन फिल्मों ने की सबसे जल्दी 100 करोड़ क्लब में एंट्री ओपनिंग का रिकॉर्ड तो संजू नहीं तोड़ पाई लेकिन अगर बात करें सबसे पहले 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली फिल्मों की तो शायद रणबीर अपने नाम ये रिकॉर्ड दर्ज करा सकें. इस वक्त सबसे पहले 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाने वाली फिल्मों की प्रभास सबसे आगे हैं. प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 ने शुरुआती तीन दिनों में कुल 128 करोड़ की कमाई कर ली थी. वहीं, दूसरे पायदान पर 'दंगल' के साथ आमिर खान मौजूद हैं. दंगल ने शुरुआती तीन दिनों में कुल 107.1 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद तीसरे स्थान पर हैं दबंग खान. सलमान खान की सुल्तान ने शुरुआती तीन दिनों में करीब 105.53 करोड़ रुपए की कमाई की थी. क्या कहते हैं आंकड़े? आंकड़ों का गणित देखें तो फिल्म संजू ने पहले दिन करीब 34 करोड़ की कमाई की और दूसरे दिन एक शानदार बढ़त हासिल करते हुए फिल्म ने 38.60 करोड़ रुपए की कमाई की है. इस हिसाब से फिल्म को रविवार का फायदा मिलेगा. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कमाई 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. वहीं, इस समय जो फिल्म संजू की टक्कर में खड़ी हैं उनकी शुरुआती तीन दिनों की कमाई कुछ इस प्रकार है. बाहुबली ने पहले तीन दिन क्रमश: 41 करोड़, 40.5 करोड़ और 46.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी. बाहुलबली 2 की कमाई में दूसरे दिन पहले के मुकाबले कुछ गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ी थी. वहीं, अगर संजू की बात करें फिल्म ने दूसरे दिन पहले के मुकाबले बढ़त हासिल की है. अब देखना होगा कि फिल्म ये 128 का जादुई आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं? ऑल टाइम टॉप ओपनिंग फिल्में अगर हम पहले दिन की कमाई की बात करें पहले स्थान पर बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख हैं. शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर है. फिल्म ने पहले दिन करीब 44.97 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इसके बाद दूसरे स्थान पर हैं प्रभास. प्रभास की बाहुबली 2 ने पहले दिन कुल 41 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं तीसरे नंबर आते हैं सलमान खान, उनकी फिल्म प्रेम रत्न धन पायो ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कुल 40.35 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, अगर अब बात इस साल की बात करें तो रणबीर की संजू पहले नंबर पर आ गई है. फिल्म को पहले दिन 34 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग मिली है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Ramayana Trailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

वीडियोज

Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget