एक्सप्लोरर

गुरमेहर कौर के समर्थन में उतरा बॉलीवुड, जावदे अख्तर ने किरन रिजिजू को लिया निशाने पर

मुंबई: एक शहीद की बीस साल की बेटी गरमेहर कौर की देशभक्ति को लेकर ये दंगल जारी है, अब इस दंगल में दिग्गज लेखक-शायर जावेद अख्तर भी कूद पड़े हैं. जावेद अख्तर ने गुरमेहर कौर का समर्थन किया है और साथ केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू के 'पूर्ण रूप से पक्षपातपूर्ण' बयान की आलोचना की है.

इसके अलावा फिल्म निर्माता पूजा भट्ट और अभिनेता रोहित रॉय ने भी क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग और अभिनेता रणदीप हुड्डा की निंदा की, जिन्होंने कौर का मजाक उड़ाया था. कौर के पिता कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे.

कल उस वक्त ये मामला और गरम हो गया जब गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने ट्वीटर पर लिखा कि गुरमेहर के दिमाग को वामपंथ प्रदूषित कर रहा है.

इसके बाद जावेद अख्तर ने कहा कि आश्चर्य है कि कैसे रिजिजू जैसे पढ़े-लिखे व्यक्ति ने गुरमेहर के बारे में ऐसी टिप्पणी की. जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, "यदि कोई बमुश्किल पढ़ा-लिखा खिलाड़ी या पहलवान शहीद की शांतिवादी बेटी के खिलाफ कुछ बोलता है तो यह समझ में आता है, लेकिन कुछ पढ़े-लिखे लोगों को क्या हुआ है, यह समझ नहीं आता. मैं उस लड़की के बारे में तो नहीं जानता, लेकिन मंत्री जी मैं जानता हूं कि कौन आपके दिमाग को प्रदूषित कर रहा है."

twitter

उन्होंने कहा, "मंत्री जी आप सैनिक की हत्या पर जश्न का झूठा आरोप लगाते हुए वामपंथ की निंदा कर रहे हैं, लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलते. पूरी तरह पक्षपातपूर्ण."

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में पिछले हफ्ते की हिंसा के बाद, दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा गुरमेहर कौर ने फेसबुक पर एक तस्वीर साझा किया, जिसमें वह हाथ में एक प्लकार्ड लिए खड़ी हैं. प्लेकार्ड पर लिखा हुआ है, "मैं दिल्ली विश्वद्यिालय की छात्रा हूं. मैं एबीवीपी से नहीं डरती. मैं अकेली नहीं हूं. भारत के सभी विद्यार्थी मेरे साथ हैं."

इस पोस्ट को सैकड़ों बार शेयर किया गया. कौर ने पोस्टर के साथ एक दूसरी पोस्ट भी साझा की, जिसमें लिखा था, "पाकिस्तान ने मेरे पिता को नहीं मारा, युद्ध ने मेरे पिता को मारा." इस पोस्ट का मजाक उड़ाते हुए बाद में सहवाग ने एक प्लेकार्ड लेकर तस्वीर साझा की, जिस पर लिखा था, "मैंने दो तिहरे शतक नहीं लगाए, बल्कि मेरे बल्ले ने ऐसा किया." और कहा, "बात में है दम! भारत जैसी जगह नहीं."

  अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी सहवाग का समर्थन करते हुए पोस्ट को दोबार साझा किया और गुरमेहर की आलोचना की. उन्होंने बाद में कहा, "गुरमेहर को मोहरा बनाया जा रहा है." पूजा भट्ट ने सहवाग और हुड्डा के पोस्ट की निंदा की और ट्वीट किया, "अपने बराबर वालों से इस तरह की बातें करो लड़कों. एक लड़की के लिए यह बिल्कुल अच्छा नहीं है. यह बिलकुल कूल नहीं है." पूजा भट्ट दिग्गज फिल्मनिर्माता महेश भट्ट की बेटी हैं. जब उन्हें ट्रोल किया गया तो उन्होंने कहा, "मैं एक कलाकार हूं और राजनीति से ऊपर हूं."   अभिनेता रोहित रॉय ने भी सहवाग की टिप्पणी की निंदा की. उन्होंने कहा, "सब कुछ को मजाकिया बना देना गैर-जिम्मेदाराना है." उन्होंने यह भी कहा कि वह सहवाग के प्रशंसक रहे हैं. नसीरुद्दीन शाह ने भी कौर का समर्थन किया है और सहवाग और रणदीप हुड्डा के बयानों को असंवेदनशील करार दिया है. दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बाद बॉलीवुड से ऐसी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. हालांकि, गुरमेहर कौर दुष्कर्म और मौत की धमकियां मिलने के बाद अपने अभियान से पीछे हट गईं हैं. अभिनेत्री रवीना टंडन ने ट्वीट किया, "दुष्कर्म और मौत की धमकी देने वाले से निपटे जाने की जरूरत. पूर्ण रूप से सहमत"  

फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने टिप्पणी की, "बेशक, देश विरोधी नागरिकों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन जो खुद को अनुपयुक्त/असुविधाजनक लगे, उस सबको राष्ट्र विरोधी नहीं कहा जा सकता."

आम आदमी पार्टी (आप) के साथ रह चुके संगीत निर्देशक और गायक विशाल डडलानी ने कहा, "आम आदमी भारत और पाकिस्तान में शांति का ही समर्थन करते हैं. केवल नेता ऐसा नहीं चाहते."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंदर' फिल्म में बॉबी देओल को मिल रही तारीफ, भाई सनी ने भी लुटाया प्यार, बोले- 'मैं बहुत खुश हूं'
'बंदर' फिल्म में बॉबी देओल को मिल रही तारीफ, भाई सनी ने भी लुटाया प्यार, बोले- 'मैं बहुत खुश हूं'
Sunil Dutt Birth Anniversary: सुनील दत्त की बर्थ एनिवर्सरी पर बेटी प्रिया ने पिता को किया याद, शेयर की इमोशनल पोस्ट
सुनील दत्त की बर्थ एनिवर्सरी पर बेटी प्रिया ने पिता को किया याद, शेयर की इमोशनल पोस्ट
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
'मेरी आंखों में आंसू आ गए...', जब नाना पाटेकर ने अजय देवगन की एक्ट्रेस को मारा था जोरदार थप्पड़, बोलीं- 'मैंने भी मारा'
'मेरी आंखों में आंसू आ गए...', जब नाना पाटेकर ने अजय देवगन की एक्ट्रेस को मारा था जोरदार थप्पड़

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
Embed widget