एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार की फिल्म के इस एक्टर की बचपन में एक साधु ने की थी खूब सुताई, मजेदार है किस्सा

Govind Namdev: गोविन्द नामदेव ने बॉलीवुड में सपोर्टिंग रोल में खूब नाम कमाया है. वहीं एक्टर ने एक बार किस्सा सुनाया था कि बचपन में एक साधु ने उनकी खूब सुताई की थी.

Govind Namdev: बॉलीवुड में कई एक्टर ऐसे हैं जिन्होंने साइड रोल में भी अपनी खूब पहचान बनाई है. हालांकि इन अभिनेताओं ने इसके लिए भी काफी संघर्ष किया है. आज हम आपको यहां ऐसे ही एक एक्टर के बारे में बताएंगें जिन्हें बचपन में साधु ने पीट दिया था. वहीं स्कूल में भी उन्हें बुली किया जाता था लेकिन आज ये बॉलीवुड के फेमस सपोर्टिंग एक्टर्स में से एक हैं.

गोविन्द नामदेव को बचपन में साधु ने पीटा था
हम बात कर रहे हैं गोविंद नामदेव के बारे में जिन्होंने ओएमजी 2 और भूल भुलैया 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय किया हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सितारे बनने तक उनका सफर कैसा रहा है? एक इंटरव्यू में अभिनेता ने खुलासा किया था कि एक बार एक साधु ने उनकी पिटाई कर दी थी.

गोविन्द नामदेव की साधु ने क्यों की थी पिटाई
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपने ओएमजी के कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए गोविंद नामदेव ने अपने बचपन की एक कहानी शेयर की थी की और कहा था, “मैंने ओएमजी में जो किरदार निभाया है, मैंने ऐसे व्यक्ति को तब देखा था जब मैं 10-11 साल का था. हमारा दोस्तों का एक ग्रुप था और रविवार को हम सब सागर (मध्य प्रदेश का एक शहर) में एक नदी के किनारे जाते थे. मैंने सागर में 7वीं तक पढ़ाई की थी. हम अपना रविवार का दिन अमरूद, मूंगफली और चने तोड़ने में बिताते थे और इसे एंजॉय करते थे. नदी के किनारे हम कुछ घास जलाते थे और चने और मूंगफली भूनते थे और पिकनिक के दौरान खूब मजे लेते थे.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GOVVIND NAMDEV (@realgovindnamdev)

उन्होंने आगे कहा, “वहां एक जलाशय था और हम पानी पीने के लिए उसकी सीढ़ियों पर बैठते थे या बस आपस में खेलते थे. एक दिन, एक साधु ने हमें डांटते हुए कहा, 'मैं इस पानी का इस्तेमाल अपने शिवलिंग को स्नान करने के लिए करता हूं. तुम्हारी इस पानी को गंदा करने की हिम्मत कैसे हुई?' उन्होंने हमसे दोबारा ऐसा न करने को कहा. हम कुछ और रविवारों को वहां छुपकर गए और पानी में मजे किए. एक दिन जब मैं वहां पानी पी रहा था तो एक हाथ ने मेरी गर्दन पकड़ कर मुझे पीछे खींच लिया. और उसके बाद जो सुताई की उन्होंने मेरी. उसकी आंखें लाल थीं और वह गुस्से से जल रहा था. मुझे वह गुस्सा याद आया और जब मुझे वह किरदार मिला तो मैंने तुरंत उसे उस बाबा से जोड़ दिया.'

ये भी पढ़ें: Indian 2 Box Office Collection Day 4: ‘इंडियन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, चार दिन का कलेक्शन है शॉकिंग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget