News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'आर्टिकल 15' की शानदार कमाई के बीच बोले आयुष्मान- मेरे लिए किरदार से ज्यादा कहानी अहम

अभिनेता की हाल में आई ‘आर्टिकल 15’ उनकी शुरुआती दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है. उनकी पहली सबसे ज्यादा शुरुआती कमाई करने वाली फिल्म ‘बधाई हो’ थी.

Share:

मुंबई: इन दिनों आर्टिकल 15 फिल्म की खूब चर्चा है. ये फिल्म जातिवाद के मुद्दे को उठाती है जिसमें अभिनेता आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका हैं. आयुष्मान का कहना है कि उनके लिए भूमिका से ज्यादा फिल्म की कहानी और उसमें निहित संदेश मायने रखता है.

34 साल के इस अभिनेता ने कहा कि अगर कहानी चरित्र के साथ न्याय करती है तो उन्हें अनैतिक भूमिका निभाने में भी हिचक नहीं है.

खुराना ने कहा, ‘‘ मैं अलग-अलग तरह की कहानियों में काम करना और अलग अलग भूमिकाएं निभाना पसंद करूंगा. अगर कोई कहानी मुझे प्रभावित करती है तो मैं निश्चित रूप से चरित्र करूंगा, भले ही वह नैतिक नहीं हो.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मगर इसमें अंत में चरित्र के खिलाफ एक संदेश होना चाहिए या उस चरित्र को अंततः जो भी सीखने की जरूरत है, वो होना चाहिए. मेरे लिए भूमिका से ज्यादा कहानी अहम है. मुझे अच्छी कहानियां पसंद है.’’

खुराना ने कहा, ‘‘ यह वास्तव में इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं. कुछ पटकथाओं को आपको अभिनय क्षमताओं को साबित करना होता है तो कुछ कहानियों में एक निश्चित सामाजिक जिम्मेदारी होती है. इसलिए जैसे जीवन में हर किसी की अलग-अलग आकांक्षाएं होती हैं.’’

अभिनेता की हाल में आई ‘आर्टिकल 15’ उनकी शुरुआती दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है. उनकी पहली सबसे ज्यादा शुरुआती कमाई करने वाली फिल्म ‘बधाई हो’ थी.

अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म 28 जून को रिलीज़ हुई थी और इसने 70 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाएं हैं.

खुराना की अगली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘बाला’ हैं जो इस साल रिलीज़ होंगी.

Published at : 15 Jul 2019 11:58 AM (IST) Tags: Article 15 Ayushmann Khurrana
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Jana Nayagan BO Day 1: 'जन नायकन' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Jana Nayagan BO Day 1: 'जन नायकन' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग

Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' ओपनिंग डे पर तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड, दोपहर 3 बजे तक 14 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' ओपनिंग डे पर तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड, दोपहर 3 बजे तक 14 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट

राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट

जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत है 450 करोड़ रुपये

जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत है 450 करोड़ रुपये

टॉप स्टोरीज

'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?

'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?

Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी

छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी

'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे

'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे