एक्सप्लोरर

ED की जांच में खुलासा, सुशांत सिंह ने एक हफ्ते में 28 लाख और एक दिन में खर्च किए थे 4 लाख रुपए

अब तक जो पूछताछ हुई है उसमें यह बात भी कही गई कि सुशांत पहले की माशूकाओं पर भी खर्च कर रहे थे और उनका 1 दिन का खर्च ₹50000 से ऊपर था. ईडी अब तक की आई सभी जानकारियों की सत्यता की जांच कर कर रहा है.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ईडी की जांच में कई अहम खुलासे हो रहे हैं. अब तक हुई जांच के दौरान जहां सुशांत के खातों में करोड़ों रुपए अभी भी होने का पता चला है. सुशांत सिंह के बैंक खाते से जुड़ी कुछ डीटेल्स सामने आई है कि उन्होंने एक हफ्ते में करीब 28 लाख रुपए खर्च किए थे.

इसके हिसाब से उन्होंने करीब औसत चार लाख रुपए खर्च किए हैं. ये खर्च 13 से 21 नवंबर के बीच हुआ है. इसमें जानकारी सामने आई है कि सुशांत ने एक ही दिन में करीब 7 लाख रुपए निकाले गए थे. सुशांत ने 5 लाख रुपए चैक के जरिए निकाले थे. वहीं, 2 लाख रुपए एटीएम के जरिए निकाले गए. उन्होंने बैंक एटीएम से 20-20 हजार रुपए करके निकाले थे.

एक्स गर्लफ्रेंड की भरते थे किश्त

वहीं यह पता भी चला है कि सुशांत के खाते से एक ऐसे फ्लैट की किश्तें भरी जा रही हैं जिसमें उनकी एक पूर्व गर्लफ्रेंड रहती हैं. अब तक जो पूछताछ हुई है उसमें यह बात भी कही गई कि सुशांत पहले की माशूकाओं पर भी खर्च कर रहे थे और उनका 1 दिन का खर्च ₹50000  से ऊपर था. ईडी अब तक की आई सभी जानकारियों की सत्यता की जांच कर कर रहा है.सुशांत सिंह मामले की जांच को लेकर ईडी ने अब तक जो पूछताछ की है और दस्तावेज एकत्र किए हैं, उनमें अनेक खुलासे हुए हैं इन खुलासों में ईडी को पता चला है कि सुशांत के बैंक खातों में अभी भी करोड़ों रुपए की रकम जमा है सूत्रों के मुताबिक इन बैंक खातों में से स्टैंड चार्ट  बैंक में 25- 30 लाख रुपए हैं. वहीं एचडीएफसी बैंक के खाते में एक करोड़ से ज्यादा रुपए हैं. वहीं कोटक बैंक में करीब 2.24 करोड़ रुपए हैं.

सूत्रों ने बताया कि ईडी को अब तक की जांच के दौरान यह पता भी चला है कि उनके एक बैंक खाते से अभी भी एक ऐसे फ्लैट की मासिक किश्तें भरी जा रही हैं जिसमें उनकी एक पूर्व गर्लफ्रेंड रहती है. सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान ईडी के सामने पेश हुए एक आरोपी ने कहा कि सुशांत अपनी पहले की गर्लफ्रेंड पर भी पैसा खर्च कर रहे थे और यह भी देख लिया जाए कि उनका एक दिन का खर्चा कितना था.

सूत्रों का कहना है कि यह प्लेट सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर ही बताया जाता है और जिस बैंक खाते से सुशांत सिंह राजपूत इसकी किसने भर रहे थे उस खाते में अभी लगभग 35 लाख रुपए की रकम बताई जाती है.

ईडी सूत्रों ने बताया कि इस मामले में जब कथित मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से ईडी अधिकारियों ने पूछताछ की तो उन्होंने सवालों के क्या जवाब दिए वह भी जान लीजिए.

सवाल - क्या आपके खाते में सुशांत सिंह के खाते से पैसा आया है?

जवाब - मैंने आपको अपने सभी दस्तावेज पेश कर दिए हैं और आप स्वयं देख लीजिए कि सुशांत सिंह के खाते से मेरे खातों में करोड़ों की कोई रकम नहीं आई है.

सवाल - क्या आप सुशांत सिंह के के बिहाव पर उसकी फाइनैंशल डीलिंग करती थी?

जवाब- मैंने कभी उसकी कोई डीलिंग नहीं की.

सवाल- सुशांत सिंह के खाते से साढे चार करोड़ रुपए की एफ डी के बारे में आप क्या जानती है एफडी 2 दिनों में अचानक क्यों तोड़ दी गई?

जवाब - मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता इसकेेेे बारे में सुशांत ही बता सकते हैं की उन्होंने इसे क्यों करवाया

ईडी को तीसरा सवाल क्यों करना पड़ा इसके लिए जांच के दौरान ईडी को एक दस्तावेज मिला था. जिस दस्तावेज में साफ तौर पर दिखाया गया है कि 26 नवंबर को एफडी कराई गई और 28 नवंबर को साढे चार करोड़ रुपये की एफडी तुडवा कर उसमें से एक एक करोड़ रुपए की दो अलग-अलग एफडी करा दी गई.

उस एफडी में से ढाई करोड़ रूपया निकाल लिया गया. प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक अभी ईडी अगले कुछ दिनों तक इस मामले में जो भी बयान और तथ्य सामने आए हैं उनकी सत्यता की जांच करेगा और उसके बाद ही रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
Thursday Box Office Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
'डोनाल्ड ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं, लेकिन...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत दोसांझ की दो टूक
'ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत की दो टूक
'इसमें हिंदू-मुस्लिम वाली क्या बात है'? 'देऊळ बंद 2' के लिए मदद करने पर ट्रोल हुए थे शाहरुख खान, अब डायरेक्टर ने किया रिएक्ट
'इसमें हिंदू-मुस्लिम वाली क्या बात है'? 'देऊळ बंद 2' के लिए मदद करने पर ट्रोल हुए थे शाहरुख खान, अब डायरेक्टर ने किया रिएक्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget