एक्सप्लोरर

Dunki Box Office Collection Day 3: शाहरुख की 'डंकी' का बॉक्स ऑफिस पर हल्लाबोल, शनिवार को हुई छप्परफाड़ कमाई, जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 3: 'डंकी' को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. फिल्म ने तीन दिनों में 70 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए जानते हैं फिल्म ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया है.

Dunki Box Office Collection Day 3: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. किंग खान की फिल्म ने 3 दिनों में 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन जिस तरह से फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा था, उस हिसाब शाहरुख की फिल्म काफी कम कलेक्शन कर पाई है. 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक डंकी ने पहले दिन 29.2 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 20.5 करोड़ रुपये ही कमाए. वहीं, फिल्म के पहले शनिवार के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन से ज्यादा कलेक्शन किया है. रिपोर्ट की मानें तो डंकी ने तीसरे दिन यानी शनिवार को सभी भाषाओं में 26 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किंग खान की फिल्म का कुल कलेक्शन 75.32 करोड़ हो गया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

'सालार' से पीछे रह गई 'डंकी' 
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म डंकी, प्रभास की फिल्म सालार से क्लैश कर गई है. डंकी जहां 21 दिसंबर को रिलीज हुई तो वहीं सालार ने 22 दिसंबर सिनेमाघरों में दस्तक दी. सालार ने एडवांस बुकिंग में पहले ही डंकी को पीछे छोड़ दिया था. वहीं, अब सालार कमाई के मामले में भी डंकी को मात दे रही है. डंकी ने जहां शनिवार के लिए एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ रुपये कमाए थे. तो वहीं सालार ने लगभग दोगुना यानी 19.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया. 

इतने करोड़ रुपये के बजट में बनी है फिल्म 
डंकी को बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म के जरिए पहली बार शाहरुख खान और राजकुमार ने एक साथ काम किया है. फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी अहम किरदारों में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें: Salaar Box Office Collection Day 1: 'सालार' ने पहले ही दिन रचा इतिहास, बनी साल की सबसे बड़ी ओपनर, पठान-जवान, 'एनिमल' सबका तोड़ा रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
'बंटवारा 1947' के बाद अब सनी-राजकुमार संतोषी ने 5वें प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ, क्या आने वाली है 'घातक 2'?
'बंटवारा 1947' के बाद सनी-राजकुमार संतोषी अब ला रहे 'घातक 2'? जानें- डिटेल्स
9 साल बाद एक्टिंग में वापसी करेंगी मेघन मार्कल? नेटफ्लिक्स की इस पॉपुलर सीरीज में आएंगी नजर
'द जेंटलमेन 3' में मेघन मार्कल की एंट्री? 9 साल बाद एक्टिंग में करेंगी वापसी
'मेरी ताकत, मेरा घर…' पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार
'मेरी ताकत, मेरा घर…' सुनील शेट्टी ने पत्नी माना को यूं किया बर्थडे विश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget