एक्सप्लोरर

‘जोया फैक्टर’ के लिए सलमान ने की जमकर मेहनत, खासतौर पर ली थी क्रिकेट की ट्रेनिंग

सोनम कपूर के साथ 'जोया फैक्टर' में नजर आ रहे दुलकर सलमान ने इस फिल्म के लिए जमकर मेहनत की है. सलमान ने कहा कि इस फिल्म के लिए उन्होंने क्रिकेट की खास ट्रेनिंग ली है.

सोनम कपूर के साथ 'जोया फैक्टर' में नजर आ रहे दुलकर सलमान ने इस फिल्म के लिए जमकर मेहनत की है. दुलकर सलमान ने कहा कि इस फिल्म के लिए उन्होंने क्रिकेट की खास ट्रेनिंग ली है. सलमान का कहना है कि फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में काम करके उन्हें मजा आया क्योंकि आमतौर पर कमर्शियल फिल्में नहीं करने की वजह से उन्हें क्रिटिसिज्म का सामना करना पड़ता है.

View this post on Instagram
 

Zoya ka lucky charm sirf uska hi nahi purey desh ka charm hai! @IamSRK, thank you from the entire team of #TheZoyaFactor. Our first song LUCKY CHARM, out now! http://bit.ly/LuckyCharm_ @sonamakapoor #AbhishekSharma @Pooja__Shetty @aartims @foxstarhindi @ad_labsfilms @Imangadbedi @sikandarkher @ZeeMusicCompany

A post shared by Dulquer Salmaan (@dqsalmaan) on

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं होता कि मैं बहुत बड़े दर्शक वर्ग को ध्यान में रखते हुए किसी फिल्म का चुनाव करूं. मैंने मलयालम सिनेमा में भी ऐसा नहीं किया. मैं वह फिल्में करता हूं जो मुझे पंसद आती हैं. यह तो निर्माता पर निर्भर करता है कि वह फिल्म को दर्शकों के पास किस तरह ले जाते हैं. ’’

दुलकर ने कहा, ‘‘ दिलचस्प बात तो यह है कि व्यावसायिक सिनेमा नहीं करने के लिए मेरी आलोचना होती है, इसलिए जब कभी ऐसी फिल्म करने का मौका मिलता है, तो यह अच्छी बात है.’’

दुलकर ने बताया कि फिल्म के लिए अपने क्रिकेट कौशल को सुधारने के लिए उन्होंने बाकायदा प्रशिक्षण लिया. दुलकर ने कहा कि उन्होंने हमेशा गली क्रिकेट ही खेला है. इसलिए सहजता से क्रिकेट खेलना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी.

फिल्म ‘कारवां’ से बॉलीवुड में प्रवेश करने वाले मलयालम फिल्मों के जानेमाने अभिनेता दुलकर अपनी दूसरी हिंदी फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में क्रिकेट खिलाड़ी के किरदार में हैं. इस फिल्म में उनकी जोड़ी सोनम कपूर के साथ है. यह फिल्म अनुजा चौहान की इसी नाम से प्रकाशित उपन्यास पर आधारित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget