एक्सप्लोरर

बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

सायरा बानो ने कहा, "अल्लाह का शुक्र है कि दिलीप साहब की तबीयत में हुई बेहतरी के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. अब वो घर पर आराम फरमा रहे हैं.

मुंबई : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को चेस्ट इंफेक्शन के चलते 5 सितंबर को एक बार फिर से मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन अब दिलीप कुमार के तमाम फैन्स के लिए एक खुशखबरी है. तबीयत में हुए सुधार के चलते दिलीप कुमार को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

शुक्रवार को शाम 5 बजे के करीब उन्हें अस्पताल से सीधे पाली हिल स्थित अपने घर ले जाया गया. इस मौके पर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए दिलीप कुमार को अस्पताल से घर ले जाने पर अपनी खुशी जताई और फैन्स का शुक्रिया अदा किया.

सायरा बानो ने कहा, "अल्लाह का शुक्र है कि दिलीप साहब की तबीयत में हुई बेहतरी के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. अब वो घर पर आराम फरमा रहे हैं. आप सब भी दुआ करें वो पूरी तरह से और पहले की तरह ठीक हो जाएं." सायरा बानो‌ ने आगे कहा, "निमोनिया के चलते दिलीप साहब को चेस्ट इंफेक्शन हो गया था, लेकिन अभी उन्हें पूरी तरह से रिकवर होने में थोड़ा और वक्त लगेगा. निमोनिया से पूरी तरह से छुटकारा पाने में थोड़ा टाइम लगता है. डिस्चार्ज के वक्त डॉक्टर ने बस यही कहा कि उन्हें घर में पूरी तरह से आराम फरमाना चाहिए."

फैंस को शुक्रिया अदा करते हुए सायरा बानो ने कहा, "दिलीप साहब के उन तमाम फैन्स का मैं शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिन्होंने उनकी बेहतरी के लिए दुआ की. मुझे उम्मीद है कि आप सभी की दुआओं से वो जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे."

बता दें 5 सितंबर को दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दिलीप कुमार की खराब सेहत का हवाला देते हुए उन्हें मुम्बई के लीलावती अस्पताल में दाखिल कराने की खबर दी गयी थी. उस वक्त लीलावती अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट और डॉक्टर अजय पांडे ने एबीपी न्यूज़ से कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है और डॉक्टर की एक टीम दिलीप कुमार को मॉनीटर कर रही है और जल्द उनकी सेहत में सुधार होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nana Patekar Death News Live: राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़
Live: राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ‘मैं उनकी पसंदीदा अभिनेत्री थी’
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ‘मैं उनकी पसंदीदा अभिनेत्री थी’
मौत से 3 दिन पहले बेहद खुश थे नाना पाटेकर, नाचते-गाते वीडियो वायरल
मौत से 3 दिन पहले बेहद खुश थे नाना पाटेकर, नाचते-गाते वीडियो वायरल
यादों में नाना पाटेकर: कभी एक शो के मिलते थे सिर्फ 50 रुपए, पत्नी की सैलरी थी 2500 रुपए
यादों में नाना पाटेकर: कभी एक शो के मिलते थे सिर्फ 50 रुपए, पत्नी की सैलरी थी 2500 रुपए

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Embed widget