एक्सप्लोरर

Watch: प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच सामने आया Deepika Padukone का 'बाफ्टा' से बीटीएस वीडियो, फैंस रह गए हैरान

Deepika Padukone Bafta BTS: पिछले कई दिनों से दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबरें खूब सुर्खियों में है. इसी बीच एक्ट्रेस ने 'बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024' का बीटीएस वीडियो शेयर किया है.

Deepika Padukone Bafta BTS: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में 'बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024' में प्रेजेंटर बनकर भारत को गर्व महसूस कराया है. एक्ट्रेस ने उस दौरान जो साड़ी पहनकर एंट्री ली तो सभी उनके लुक पर फिदा हो गए. एक्ट्रेस सच में उस साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी लेकिन उसी दौरान एक अफवाह ने भी जन्म लिया. सोशल मीडिया पर एक खबर आग की तरह फैली कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं. इन अफवाहों के बीच दीपिका पादुकोण ने 'बाफ्टा' बीटीएस वीडियो शेयर कर दिया है जिसे देखकर फैंस हैरान हैं.

दीपिका पादुकोण ने बाफ्टा में शामिल होने के साथ ही फोटोशूट भी कराया. हाल ही में दीपिका ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो पहले की ही तरह फिट और खूबसूरत नजर आ रही हैं. इसके साथ ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर भी ब्रेक लगाया है.

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया 'बाफ्टा' बीटीएस 

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो बाफ्टा बीटीएस का है जिसमें उन्होंने फोटोशूट कराया है. इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'बस क्योंकि मुझे अभी इस ट्रैक का जुनून चढ़ा है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. दीपिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए जाहिर कर दिया है कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबर फिलहाल झूठी है. अफवाहों में ये बात उठी थी कि दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में चल रही हैं. फिलहाल ये वीडियो फैंस की अफवाहों पर ब्रेक लगाएगी क्योंकि इसमें दीपिका की प्रेग्नेंसी जैसा कुछ नजर नहीं आ रहा है. अगर आगे चलकर ये अफवाह सच भी होगी तो वो सामने आएगी.

जानकारी के लिए बता दें, दीपिका की पिछली फिल्म फाइटर बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. उससे पहले फिल्म पठान ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. वहीं फिल्म जवान में उनका कैमियो खूब सराहा गया. दीपिका बॉलीवुड की हाईपेड एक्ट्रेस हैं जिन्होने एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट और कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्में बतौर लीड एक्ट्रेस दी है. दीपिका की आने वाली फिल्मों में कल्कि 2898 एडी और सिंघम अगेन है. ये दोनों फिल्में इसी साल रिलीज होने वाली हैं जिसमें दीपिका का अलग-अलग अवतार देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट और बैकग्राउंड डांसर से करियर शुरू करने वाला ये एक्टर आज है सुपरस्टार, पहचाना क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget