एक्सप्लोरर

Deadpool & Wolverine BO Collection Day 7: ‘गॉडजिला x कॉन्ग’ को पछाड़ने से चंद कदम की दूरी पर है ‘डेडपूल एंड वुल्वरीन’, अब तक तोड़े ये रिकॉर्ड

Deadpool & Wolverine BO Collection Day 7:शॉन लेवी के निर्देशन में बनी डेडपूल एंड वुल्वरीन भारत में बढ़िया कमाई कर रही है.फिल्म ने 7 दिनों में शानदार कलेक्शन किया है और कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है.

Deadpool & Wolverine BO Collection Day 7: रायन रेनॉलड्स और ह्यू जैकमैन की फिल्म डेडपूल एंड वुल्वरीन को भारत में जमकर पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 65.95 करोड़ की शानदार कमाई की है. इसके अलावा यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ रिकॉर्ड्स बना लिए हैं.

एमसीयू की इस फिल्म की कमाई भारत के अलावा विदेशों में भी जारी है. फिल्म का पहला हफ्ता तो ठीकठाक गुजरा है और दूसरे हफ्ते में भी धुआंधार कमाई जारी है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितने रिकॉर्ड्स कायम किए और सातवें दिन का कलेक्शन कैसा रहा है. 

डेडपूल एंड वुल्वरीन का सातवें दिन का कलेक्शन
शॉन लेवी के निर्देशन में बनी डेडपूल एंड वुल्वरीन ने भारत में ओपनिंग डे पर 21 करोड़ का कलेक्शन किया था. सैकनिल्क की मानें तो आज रात 10:30 बजे तक डेडपूल एंड वुल्वरीन ने 5 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस फिल्म की कुल कमाई 89.65 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि, फाइनल आंकड़े आने के बाद इनमें बदलाव संभव है.

वहीं फिल्म ने ओपनिंग डे के अलावा दूसरे दिन 22.65 करोड़, तीसरे दिन 22.3 करोड़, चौथे दिन 6.75 करोड़, पांचवें दिन 6.3 करोड़ और छठे दिन 5.65 करोड़ की कमाई की है.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Marvel Studios (@marvelstudios)

डेडपूल एंड वुल्वरीन ने तोड़े ये रिकॉर्ड
डेडपूल एंड वुल्वरीन बहुत जल्द गॉडजिला वर्सेज कांग: द न्यू एंपायर का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. इसके अलावा यह फिल्म साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनने वाली है. इसके अलावा यह फिल्म कल्कि 2898 एडी का रिकॉर्ड तोड़ने में तो अभी काफी दूर है, क्योंकि सात दिनों में कल्कि ने 370.2 करोड़ कमा लिए थे.

बता दें कि यह फिल्म डेडपूल 1 का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर चुकी है. डेडपूल 1 का लाइफटाइम कलेक्शन 40.79 करोड़ और फिल्म ने डेडपूल 2 का भी लाइफटाइम कलेक्शन पार कर लिया है, जो कि 69.94 करोड़ रहा. 

दुनियाभर में जलवा
डेडपूल एंड वुल्वरीन के सामने इस वक्त कोई भी बड़ी फिल्म नहीं है, जो कि इसको टक्कर दे सके. सिनेमाघरो में इस वक्त विक्की कौशल की बैड न्यूज लगी हुई है. इसके अलावा कल औरों में कहां दम था और जाहन्वी कपूर की उलझ रिलीज हो रही है. ये दोनों फिल्में एडवांस बुकिंग में ही फेल हो चुकी हैं, ऐसे में इनसे टक्कर मिलना भी मुश्किल है.

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन पर डायरेक्टर अनीस बज्मी ने क्यों तान दी तलवार? खुद एक्टर ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget