एक्सप्लोरर

बुर्का, लिपस्टिक और बवाल: फिर विवादों में सेंसर बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी

नई दिल्ली: सेंसर बोर्ड एक बार फिर विवादों में हैं. फिल्म विदेश में रिलीज हो चुकी है और अवॉर्ड भी पा चुकी है. लेकिन भारत में सेंसर बोर्ड इसे रिलीज की इजाजत नहीं दे रहा है. फिल्म का नाम है 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का', जिसमें मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाली चार अलग अलग उम्र की महिलाओं की कहानी है.

फिल्म की डायरेक्टर हैं अलंकृता श्रीवास्तव और निर्माता हैं प्रकाश झा. सेंसर बोर्ड से इजाजत क्यों नहीं मिल रही है ये जानने से पहले ये जानना जरूरी है कि फिल्म में उन चार महिलाओं की क्या भूमिका है. कोंकणा सेन शर्मा, प्लबिता, अहाना और रत्ना पाठक शाह ने इन चार महिलाओं की भूमिका निभाई है,

कोंकणा ऐसे किरदार में हैं जो तीन बच्चों की मां हैं लेकिन जिंदगी से खुश नहीं हैं. प्लबिता कॉलेज छात्रा बनी हैं.. जो पिछड़े माहौल में पली बढ़ी है.. लेकिन उसका सपना पॉप सिंगर बनने का है. अहाना ब्यूटीशियन के किरदार में हैं जो अपने प्रेमी के साथ शहर से भागने की फिराक में है और रत्ना पाठक शाह ऐसी विधवा महिला के किरदार में हैं जिसकी उम्र ढल चुकी है.. लेकिन वो अपनी जिंदगी अपने हिसाब से खुल कर जीना चाहती है.

imgratna-pathak

चारों महिला किरदार एक दूसरे से जुदा हैं.. लेकिन चारों ही दोहरी जिंदगी जी रही हैं.. एक जिंदगी वो जो दुनिया से छिपी हुई है यानि बुर्के के भीतर है। और .. दूसरी वो जो दुनिया के सामने है.

अब देखिए कि सेंसर बोर्ड रिलीज की इजाजत क्यों नहीं दे रहा है. सेंसर बोर्ड को एतराज है कि फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का की कहानी में हकीकत कम औऱ कल्पनाएं ज्यादा हैं.

दूसरा एतराज है कि फिल्म में दिखाए गए यौन दृश्य समाज के हिसाब से ठीक नहीं हैं. बोर्ड का तीसरा ऐतराज है कि फिल्म में समाज के कुछ ऐसे हिस्से को भी छुआ गया है जो काफी संवेदनशील हैं

फिल्म के नाम में बुर्का शब्द को जोड़ने पर भी सवाल उठाया गया है. इसके अलावा फिल्म के कई संवादों में आपत्ति और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का भी दावा किया गया है.  हालांकि फिल्म के निर्माता और निर्देशक सेंसर बोर्ड के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं.

इस पूरे विवाद पर हमने महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाली महिलाओँ से भी बात की. जिससे भी बात हुई सवालों के घेरे में सेंसर बोर्ड ही रहा. अब सवाल ये कि क्या सेंसर बोर्ड सांप्रदायिक चश्मे से देख रहा है या यहां भी राजनीतिक दलों की तरह मुस्लिम तुष्टिकरण हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
पोस्ट कोविड एरा में अजय देवगन ने क्रॉस किया 2300 करोड़ का आंकड़ा, अक्षय का ये रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
पोस्ट कोविड एरा में अजय देवगन ने क्रॉस किया 2300 करोड़ का आंकड़ा, अक्षय का ये रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget