एक्सप्लोरर

Box Office Collection: शाहरुख का जादू बरकरार, पहले वीकेंड में ZERO ने कमाए इतने करोड़

BOX OFFICE COLLECTION : शाहरुख खान की फिल्म जीरो ने पहले वीकेंड में करीब 60 करोड़ रुपए की कमाई की है तो वहीं कन्नड़ फिल्म KGF को भी दर्शकों ने खासा पसंद किया है.

BOX OFFICE COLLECTION :  शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' ने पहले वीकेंड में करीब 59 करोड़ रुपए की कमाई की है. रिलीज के पहले सप्ताह में फिल्म ने उतना बेतर प्रदर्शन नहीं किया जितने की उम्मीद की गई थी. हालांकि अगर हम फिल्म के तीन दिनों की कमाई देखें तो इनमें उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है.

फिल्म ने जहां पहले दिन 20.14 करोड़ रुपए की कमाई की थी वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म ने 18.22 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी. हालांकि तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बढ़त देखी गई और फिल्म ने 20.71 करोड़ रुपए की कमाई की. इस हिसाब से फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिनों में कुल 59.07 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

Box Office Collection: शाहरुख का जादू बरकरार, पहले वीकेंड में ZERO ने कमाए इतने करोड़

बता दें कि ये फिल्म साल 2018 की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक थी. लेकिन फिल्म को उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला जितने की उम्मीद की जा रही थी. 'जीरो' में शाहरुख खान ने एक बौने का किरदार निभाया है जिसका नाम है बौआ सिंह. फिल्म में बौआ सिंह (शाहरुख खान) को विकलांग साइंटिस्ट आफिया यूसुफजई (अनुष्का शर्मा) से प्यार हो जाता है. फिल्म में कैटरीना कैफ एक शराबी अभिनेत्री के किरदार में हैं. कैटरीना के किरदार का नाम है बबीता कुमारी. फिल्म के ट्रेलर में उन्हें 'हिंदुस्तान का सपना' के रूप में दिखाया गया है.

Box Office Collection: शाहरुख का जादू बरकरार, पहले वीकेंड में ZERO ने कमाए इतने करोड़KGF ने दी टक्कर 

शाहरुख की जीरो के साथ यूं तो कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी लेकिन कन्नड़ फिल्म KGF को भी दर्शकों ने काफी पसंद की है. फिल्म के हिंदी डब ने अपने पहले वीकेंड में कुल 9.20 करोड़ रुपए की कमाई है. फिल्म की तीनों दिनों की कमाई देखें तो फिल्म ने पहले दिन कुल2.10 करोड़ रुपए की कमाई की थी. लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़त दर्ज की गई और फिल्म ने शनिवार को 3 और रविार को 4.10 करोड़ रुपए की कमाई की. इस प्रकार फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में कुल 9.20 करोड़ रुपए की कमाई की.

'केजीएफ' की बात करें तो इसमें कन्नड़ स्टार यश लीड रोल में हैं. इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया है. इस कन्नड़ फिल्म को तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ पांच अलग-अलग भाषाओं में बनाया गया है. केजीएफ को चीनी और जापानी भाषा में भी डब किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 1: 'धमाल 4' ने की धुआंधार शुरुआत, पहले दिन 'राजा शिवाजी' से 'पेद्दी' तक तोड़ा 29 फिल्मों का रिकॉर्ड, कमा डाले इतने करोड़
'धमाल 4' ने की धुआंधार शुरुआत, पहले दिन 'राजा शिवाजी' से 'पेद्दी' तक तोड़ा 29 फिल्मों का रिकॉर्ड
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget