एक्सप्लोरर

Raai Laxmi Birthday: रोमांस के रास्ते से गुजरकर धोखे तक क्यों पहुंचा राय लक्ष्मी का इश्क? जानें धोनी संग मोहब्बत की हकीकत

Raai Laxmi: अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतना उनका शगल है, लेकिन कभी उनका दिल भी चोरी हुआ, जिसके किस्से आज तक चर्चा में हैं. जिक्र राय लक्ष्मी का हो रहा है, आइए जानते हैं उनके कुछ किस्से.

Raai Laxmi Unknown Facts: साउथ की फिल्में हों या बॉलीवुड की कहानियां, हर तरफ उनकी अदाओं का जलवा नजर आ चुका है. दरअसल, बात हो रही है राय लक्ष्मी की, जो आज (5 मई) को अपना बर्थडे मना रही हैं. गौर करने वाली बात यह है कि अपनी एक्टिंग के अलावा राय लक्ष्मी अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं. दरअसल, उनका नाम इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ चुका है, जिसमें एक्ट्रेस धोखा मिलने तक का आरोप लगा चुकी हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको लक्ष्मी और धोनी की मोहब्बत की हकीकत बयां कर रहे हैं...

15 साल की उम्र में शुरू हुआ करियर

5 मई 1989 के दिन कर्नाटक के बेलगाम में जन्मी राय लक्ष्मी आज की तारीख में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लक्ष्मी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत महज 15 साल की उम्र में कर दी थी और उनकी पहली ही फिल्म क्रिस्चियन ब्रदर्स सुपरहिट रही थी. हालांकि, लक्ष्मी को अगर शोहरत मिली तो वह बॉलीवुड फिल्म जूली 2 थी, जिसमें उन्होंने बेहद बोल्ड सीन दिए थे. बता दें कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही राय लक्ष्मी के सीन वायरल हो गए थे. हालांकि, इस पर एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर की थी और कार्रवाई करने की बात भी कही थी. 

इन फिल्मों में भी किया काम

जूली 2 से पहले राय लक्ष्मी बॉलीवुड फिल्म अकीरा में भी काम कर चुकी थीं. साउथ और बॉलीवुड मिलाकर देखें तो वह अब तक करीब 50 प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपनी कातिलाना अदाएं दिखा चुकी हैं. उन्होंने पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो करंट में काम किया था. 

जब धोनी के साथ जुड़ा नाम

फिल्मों के अलावा राय लक्ष्मी का नाम उस वक्त सुर्खियों में आ चुका है, जब उनका नाम भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ा. दरअसल, यह उस दौर की बात है, जब आईपीएल अस्तित्व में आया था यानी साल 2009 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी. पहले सीजन के दौरान राय लक्ष्मी चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एंबेसडर थीं. कहा जाता है कि उस वक्त दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों करीब एक साल तक साथ थे. 

धोनी पर लगाया धोखा देने का आरोप

राय लक्ष्मी ने धोनी पर अलग-अलग तरह के बयान दिए हैं. वह कई बार इस रिलेशनशिप पर खुलकर बात कर चुकी हैं. एक बार तो उन्होंने ब्रेकअप के बाद धोनी पर धोखा देने का आरोप लगाया था. हालांकि, एक दफा उन्होंने कहा था कि हम दोनों ने न तो कभी एक-दूसरे से किसी तरह का कमिटमेंट किया और न ही कभी शादी के बारे में सोचा. यह बात उन्होंने फिल्म जूली 2 के प्रमोशन के दौरान कही थी. साथ ही, कहा था कि इस बारे में बातें करना अब बंद कर देना चाहिए. यह काफी साल पहले की बात है. अब वह शादीशुदा हैं और उनकी एक बच्ची भी है.

Gulshan Kumar Birth Anniversary: 'बहुत कर ली पूजा...' 16 गोलियां और खेल खत्म, जानें क्यों हुआ था गुलशन कुमार का कत्ल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget