एक्सप्लोरर

Ayan Mukerji को ऋतिक रोशन स्टारर 'वॉर 2' को डायरेक्ट करने के लिए कितनी मोटी रकम की गई ऑफर? जानिए यहां

Ayan Mukerji: 'ब्रह्मास्त्र' डायरेक्टर अयान मुखर्जी ऋतिक रोशन स्टारर 'वॉर 2' को डायरेक्ट करेंगे. मीडिया खबरे हैं कि इस फिल्म के लिए डायरेक्टर को काफी मोटी फीस दी गई है.

Ayan Mukerji War 2: अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सुपर-डुपर हिट रही थी. वहीं इस सुपर सक्सेसफुल फिल्म की वजह से अयान मुखर्जी को एक्शन फ्रेंचाइजी 'वॉर 2' भी मिल गई है. फिल्म मेकर को ऋतिक रोशन स्टारर सीक्वल का डायरेक्शन करने के लिए असाइन किया गया है. खबरें हैं कि उन्हें इसके लिए मोटी रकम का भुगतान किया जा रहा है.

अयान ने 'वॉर 2' के लिए कितनी फीस ली है?
एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक  अयान ने अपनी डायरेक्टोरियल फीस के तौर पर 32 करोड़ रुपए का एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. फिल्म मेकर इस महीने प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर देंगे और इस साल नवंबर तक शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग है. 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन लीड रोल में होंगे और यह 2024 के एंड या 2025 की शुरुआत में स्क्रीन पर रिलीज होगी. यह फिल्म YRF की स्पाई वर्ल्ड की छठी फिल्म होगी जिसमें 'एक था टाइगर', 'टाइगर' ज़िंदा है', 'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर 3' शामिल हैं.  शाहरुख और सलमान खान स्टारर फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' पर भी काम चल रहा है.

अयान से 'ब्रह्मास्त्र' का सीक्वल शुरू करना चाहते थे करण
ई टाइम्स की रिपोर्ट में हाल ही में खुलासा किया गया था कि करण जौहर चाहते हैं कि अयान पहले 'ब्रह्मास्त्र' का सीक्वल शुरू करें और फिर 'वॉर 2' को लें. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, “करण वास्तव में अयान द्वारा ‘ब्रह्मास्त्र’ को मझधार में छोड़ते हुए ‘वॉर 2’ लेने से निराश हैं. वास्तव में करण चाहते हैं कि अयान पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ सीक्वल को पूरा करे और फिर किसी अन्य प्रोजेक्ट को लें . बता दें कि करण पहले ही फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये और आठ साल से ज्यादा का इंवेस्ट कर चुके हैं.

अयान की 'ब्रह्मास्त्र' साल 2022 की सबसे बड़ी हिट  थी
अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' साल 2022 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही, जिसने 400 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म, जिसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और शाहरुख खान का भी खास रोल देखने को मिला था. अब फैंस को इंतजार है 'ब्रह्मास्त्र 2' (Brahmastra 2) और 3 (Brahmastra 3) का जिसे लेकर अयान मुखर्जी ने अब एक बड़ा अपडेट शेयर किया है.

ये भी पढ़ें:-पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने Priyanka Chopra को किया ट्रोल, इस वजह से नॉलिज सुधारने का दिया ज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget