एक्सप्लोरर
फिल्म 'पानीपत' के लिए 'शनिवार वाड़ा' का शानदार सेट बनाएंगे आशुतोष गोवारिकर
फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर ने अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' के सेट के लिए शनिवार वाड़ा का फिर से निर्माण कर रहे हैं. शनिवार वाड़ा पेशवा साम्राज्य का किला था.

नई दिल्ली: फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर ने अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' के सेट के लिए शनिवार वाड़ा का फिर से निर्माण कर रहे हैं. शनिवार वाड़ा पेशवा साम्राज्य का किला था. गोवारिकर ने गुरुवार को एक 'भूमी पूजन' की तस्वीर साझा की जो अक्षय तृतीया पर बुधवार को ली गई थी. गोवारिकर ने तस्वीर पर कैप्शन लिखा, "अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. शनिवार वाड़ा को फिर से उतना ही बड़ा बनाया जा रहा है."
फिल्म 'पानीपत' में अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सैनन मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 में रिलीज होगी. पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठा साम्राज्य और अफगान राजा अहमद शाह अब्दाली के बीच हुई थी. मुगल साम्राज्य के दौरान पानीपत में कुल तीन युद्ध हुए थे. अपनी बड़ी बजट फिल्मों के लिए मशहूर आशुतोष गोवारिकर इस फिल्म में भी कुछ बेहतरीन करके दिखाने वाले हैं. इसका अंदाजा फिल्म के पोस्टर से ही लगाया जा सकता है. पोस्टर में एक युद्ध की परछाई और तलवार देखी जा सकती है, जिसमें मराठाओँ का ध्वज भी लहराता हुआ नजर आ रहा है.Construction BEGAN yesterday on the auspicious day of #AKSHAYTRITIYA! Recreation of the ‘Shaniwar Wada’ to original scale! @nitindesai666 @agpplofficial @duttsanjay @arjunk26 @kritisanon @rohitshelatkar @visionworldfilm #sunitagowariker #Panipat pic.twitter.com/WoH7jjpadu
— Ashutosh Gowariker (@AshGowariker) April 19, 2018
और पढ़ें






















