एक्सप्लोरर

WPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में लिप-सिंकिंग करने पर AP Dhillon से खफा हुए फैंस, 'सबसे खराब परफॉर्मेंस' बताकर लोगों ने किया ट्रोल

AP Dhillon Trolled For lip-syncing At WPL 2023: 'वीमेन प्रीमियर लीग' की ओपनिंग सेरेमनी में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान लिप-सिकिंग करने पर एपी ढिल्लों को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है.

AP Dhillon Trolled For lip-syncing At WPL 2023: कनाडाई-पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों दुनिया के सबसे पसंदीदा सिंगर्स में से एक हैं. उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है. एपी ने ‘ब्राउन मुंडे’, ‘इंसेन’ और ‘एक्सक्यूज’ जैसे कई पॉपुलर गाने गाए हैं. यूं तो उनके चाहने वालों की कमी नहीं है और उनके एक-एक कॉन्सर्ट में लाखों लोग देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं, लेकिन उनके हालिया लाइव परफॉर्मेंस पर फैंस का गुस्सा फूट गया है.

वीमेन प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे एपी ढिल्लों

हाल ही में, नवी मुंबई में ‘वीमेन प्रीमियर लीग 2023’ (Women’s Premier League 2023) की ओपनिंग सेरेमनी हुई, जहां एपी ढिल्लों स्टार परफॉर्मर थे. एपी ढिल्लों के नाम से दुनियाभर में जाने जाने वाले अमृतपाल सिंह ढिल्लों के आने से फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया था. एपी ढिल्लों ने ‘वीमेन प्रीमियर लीग 2023’ की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए सीधे लॉस एंजेलिस से मंच पर आए थे.

एपी ढिल्लों ने लाइव परफॉर्मेंस में किया लिप-सिंकिंग

जैसे ही स्टेडियम में होस्ट मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने एपी ढिल्लों के आने की खबर दी, ऑडियंस के बीच एक अलग तरह का क्रेज देखने को मिला. वह ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे थे. एपी ने ओपनिंग सेरेमनी में अपने चार्टबस्टर सॉन्ग जैसे ‘ब्राउन मुंडे’, ‘तेरे ते’ ‘एक्सक्यूज’ गाकर पूरी महफिल जमा दी. हालांकि, कई लोगों ने नोटिस किया कि एपी ढिल्लों लाइव परफॉर्मेंस में वास्तव में गाना नहीं गा रहे हैं, बल्कि लिप-सिंकिंग कर रहे हैं तो लोग भड़क गए. सोशल मीडिया पर एपी ढिल्लों को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है.

एपी ढिल्लों हुए ट्रोल

एक यूजर ने एपी ढिल्लों के लाइव परफॉर्मेंस को एक स्कैम बताया. वहीं, एक ने कहा कि वह ढंग से लिप-सिकिंग भी नहीं कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “एपी ढिल्लों लॉस एंजेलिस से वीमेन प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में लिप-सिकिंग करने आए हैं.” कुछ ने तो ये भी कहा कि वह ढंग से लिप-सिंक भी नहीं कर रहे हैं. वह माइक पकड़ना भी भूल जा रहे हैं. एक यूजर ने इसे एपी ढिल्लों का सबसे खराब परफॉर्मेंस बताया. इसी तरह लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Selfiee Box Office Collection: सबसे बेकार रहा ‘सेल्फी’ का 9वें दिन का कलेक्शन! अक्षय कुमार की फिल्म ने किया बस इतना बिजनेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget